
इंदौर (मध्य प्रदेश)। देश में मिनी मुंबई के नाम से प्रसिद्ध इंदौर शहर के रानीपुरा क्षेत्र में जवाहर मार्ग पर प्रेमसुख टॉकीज के पीछे एक पांच मंजिला मकान धंसने से दो लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे कुल 14 लोगों में से 12 को बचा लिया गया है। इसकी पुष्टि कलेक्टर शिवम वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से एक के पैर में गंभीर चोट आई है और उसका उपचार किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा रात लगभग नौ बजे जवाहर मार्ग में झंडा चौक के पास दौलतगंज में प्रेम टॉकीज के पीछे हुआ। सूचना मिलते ही
नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचे। तीन जेसीबी के माध्यम से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। आसपास के लोगों के मुताबिक, इस मकान में छह परिवार रहते हैं। राहत और बचाव अभियान में एसडीईआरएफ की टीम की भी मदद ली गई।
You may also like
खाटूश्यामजी पुजारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कलेक्टर से मिलकर मुख्यमंत्री को ददिया चेतावनी संदेश
प्रधानमंत्री मोदी पर चर्चा: नई किताबों का विमोचन और विचारों का आदान-प्रदान
रेलवे टेंडर घोटाला मामले में 13 अक्टूबर को फैसला सुनाएगी राऊज एवेन्यू कोर्ट
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, कोहली-सूर्या के क्लब में शामिल होकर यह कारनामा करने वाले बने तीसरे भारतीय बल्लेबाज
सीडब्ल्यूसी की बैठक जनता को गुमराह करने के लिए : राजके पुरोहित