हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के कटारपुर में जाने से मारने की नीयत से फायरिंग के मामले में पुलिस ने फरार दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक 25 सितंबर को पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम कटारपुर निवासी अनुज ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के ही अर्जुन पुत्र सुरेंद्र पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। फायरिंग में अर्जुन गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रैफर किया था।
फायरिंग की इस घटना के संबंध में पीड़ित के परिजनों की ओर से सात नाजमद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपित अनुज को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
अन्य फरार आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी। जिसके परिणामस्वरूप पुलिस ने दो फरार आरोपितों अमरीश उम्र 27 वर्ष एवं शुभम उम्र 26 वर्ष को किशनपुर तिराहे के पास कब्रिस्तान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अमरीश के कब्जे से एक देसी तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपितों का चालान कर दिया है। पुलिस अन्य फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है।
You may also like
कन्या राशिफल: 6 अक्टूबर को इन उपायों से चमकेगी आपकी किस्मत!
Women's World Cup 2025: क्रीज में एक बार बैट रखने के बाद बाहर निकलने पर आउट या नॉन आउट, जानिए क्या कहते हैं क्रिकेट के नियम
नीता अंबानी के पास है ऐसा फोन` जिसकी कीमत में आ जाए बंगला जानिए क्यों है ये दुनिया का सबसे खास मोबाइल
छत पर किसका हक? हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अपार्टमेंट में रहने वाले लाखों लोगों पर पड़ेगा असर
महिला वर्ल्ड कप: पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार, लेकिन भारतीय टीम मजबूत स्थिति में