मुंबई। भारतीय जनता पार्टी धारावी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्र. 189 में महिला पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता कांचन जांबोटी-नाईक को भाजपा महिला मोर्चा का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 23 अगस्त को माटुंगा लेबर कैंप स्थित आर्य जिम में आयोजित पदग्रहण समारोह में की गई।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निरज उभारे, जिला महामंत्री श्रीनिवास शुक्ला, विलास आंबेकर, महाराष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य गोवर्धन चौहान, वार्ड अध्यक्ष रवि पिहाल समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
कांचन जांबोटी कई सामाजिक संस्थाओं से जुडी हुई हैं और धारावी क्षेत्र की जनता के बीच रहकर वे हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इसलिए माना जा रहा है कि आगामी बीएमसी चुनाव में धारावी में भाजपा को और मजबूती मिलेगी।
You may also like
थाईलैंड से आए नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने किया राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में दौरा
साउथ अफ्रीका ने ICC Women's World Cup 2025 के लिए टीम की घोषणा की, संन्यास से लौटी पूर्व कप्तान को नहीं मिली जगह
एशिया कप 2025 से पहले क्रिकेट जगत में शोक, पूर्व दिग्गज जुली कैल्वर्ट का निधन
गौहर खान और ज़ैद दरबार ने दूसरे बच्चे का स्वागत किया
त्यौहारों से पहले रेलवे ने यात्रियों के लिए दी खुशखबरी, दीपावली से पहले शिर्डी और लोनावला का सफर हुआ और आसान