
कटिहार । बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन और विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निरंतर सघन वाहन जाँच की जा रही है। इसी क्रम में कोलासी कैम्प (कोढ़ा थाना) क्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वाड टीम के द्वारा 99,900 रुपये नगद राशि बरामद की गई।
बरामद राशि के संबंध में जब पकडे गए सम्बंधित व्यक्ति से वैध कागजात व प्रमाण प्रस्तुत करने का अनुरोध किया गया, तो वे ना तो कोई दस्तावेज दिखा सके और ना ही कोई संतोषजनक उत्तर दे पाए। तत्पश्चात् बरामद नगद राशि को विधिसम्मत प्रक्रिया के अंतर्गत जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया।
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। कटिहार पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।
You may also like
पराई औरत के लिए बीवी को छोड़ा पत्नी की लग गई` 2 करोड़ की लॉटरी फिर जो हुआ आप सोच भी नहीं सकते
भारत के इन रहस्यमयी शहरों में आज भी होता है तंत्र-मंत्र` और काला जादू जानिए कौन-कौन सी जगहें हैं सबसे खतरनाक
पैर की नस चढ़ने से हैं परेशान? अपनाएं ये 6 उपाय` तुरंत ठीक हो जाएगा नसों का दर्द व खिंचाव
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 23 अक्टूबर 2025 : आज भाईदूज का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त का समय
गाड़ी पानी में गिरने पर खुद को बचाने के उपाय