Next Story
Newszop

Aaj Ka Panchang : आज से शुरू हुए आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, वीडियो में जानिए दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल की पूरी जानकारी

Send Push

आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. इसी दिन से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ होती है। 26 जून को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पहला दिन है। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की 10 विद्याओं की गुप्त तरीके से पूजा की जाती है। 

जानिए आज का पंचांग:
पंडित रिभुकांत गोस्वामी के अनुसार 26 जून, गुरुवार, शक संवत: 05, आषाढ़ सौर शक 1947, पंजाब पंचांग: 12, आषाढ़ मास प्रविष्ट 2082, इस्लाम: 29, जिलहिजा, 1446, विक्रमी संवत: आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा दोपहर 01.25 बजे तक, इसके बाद द्वितीया तिथि। आद्रा नक्षत्र प्रातः 08.47 बजे तक, ध्रुव योग रात्रि 11.40 बजे तक। चंद्रमा दोपहर 01:40 तक मिथुन राशि में। सूर्य दक्षिणायन. सूर्य उत्तर गोल. दोपहर 1.30 बजे से 3 बजे तक राहुकालम्। आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रारम्भ। चंद्र दर्शन. गुप्त नवरात्रि प्रारम्भ।

सूर्योदय- 05:25 A
सूर्यास्त- 07:23 PM
चंद्रोदय- 05:54 AM
चंद्रास्त- 08:38 PM

आज का शुभ समय-
ब्रह्म मुहूर्त- 04:05 AM से 04:45 AM


अभिजीत मुहूर्त- 11:56 AM से 12:52 PM
विजय मुहूर्त- 02:44 PM से 03:39 PM

गोधूलि मुहूर्त- 07:21 PM से 07:42 PM
अमृत काल- 05:06 AM, जून 27 से 06:36 AM, जून 27
सर्वार्थ सिद्धि योग- 08:46 AM से 05:25 AM, जून 27

आज का अशुभ समय-
राहु काल- 02:09 PM से 03:53 PM
यमगंड - 05:25 AM से 07:10 AM
आदल योग - 08:46 AM से 05:25 AM, जून 27
दुर्मुहूर्त - 10:04 AM से 11:00 AM
गुलिक काल - 08:55 AM से 10:39 AM

Loving Newspoint? Download the app now