राणा प्रताप सागर, कोटा बैराज, जवाहर सागर, माही बजाज सागर, बीसलपुर बांध, टोरडी सागर, पार्वती बांध में पानी की अच्छी आवक हुई है। आने वाले दिनों में इन बांधों में पानी की मात्रा और बढ़ेगी। जयपुर, अजमेर, टोंक, दौसा की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध में करीब 70 फीसदी पानी है।
प्रमुख बांधों में आया पानी, खुशियां लेकर आया
बांध | गेज | पानी का प्रतिशत |
राणा प्रताप सागर | 351.82 RL METER | 93% |
कोटा बैराज | 259.83 RL METER | 97% |
जवाहर सागर | 297.58 RL METER | 85% |
बीसलपुर बांध | 313.86 RL METER | 70% |
माही बजाज सागर | 275.00 RL METER | 64% |
5 प्रमुख बांधों में सबसे कम पानी
बांध | गेज | पानी का प्रतिशत |
मेजा डैम | 6.11 RL METER | 7% |
जवाई बांध | 5.26 RL METER | 15% |
छापरवाड़ा बांध | 5.88 RL METER | 16% |
जाखम डैम | 36.00 RL METER | 25% |
सरदार समंद बांध | 5.49 RL METER | 33% |
इन संभागों में बारिश की संभावना
राजस्थान में 15 जून से ही बांधों में पानी आना शुरू हो गया था। सबसे खास बात यह है कि जुलाई की शुरुआत में ही मानसून की जोरदार बारिश हुई थी। ऐसे में अभी जुलाई अगस्त का पूरा मानसून बाकी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर में बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर में भी मानसून की बारिश की संभावना है।
You may also like
अमेरिकी राष्ट्रपति ने की 1 अगस्त से बांग्लादेशी वस्तुओं पर 35% टैरिफ लगाने की घोषणा
Virat Kohli: रिटायरमेंट के बाद पहली बार कोहली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर चार दिन में दाढ़ी रंगनी पड़े तो समझ आ जाता है कि अब समय आ गया हैं...
iQOO के ये 5 स्मार्टफोन्स मिल रहे हैं रिकॉर्ड तोड़ कीमत पर,सिर्फ Prime Day 2025 में!
नई रिसर्च में दावा : गर्भावस्था में एक्सरसाइज, सॉना बाथ और गर्म पानी सुरक्षित
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज को यकीन, 'फैब फोर' में जगह बना सकते हैं शुभमन गिल