ओडिशा की फुला सरेन, बसंती हांसदा, जमुना रानी टुडू और पार्वती मरांडी को इस विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है, जो ओडिशा के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण और महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
इस सम्मान समारोह में खिलाड़ियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों, दृढ़ संकल्प और ओडिशा के आदिवासी इलाकों से अंतरराष्ट्रीय मंच तक के उनके प्रेरणादायक सफर को सराहा गया।
ओडिशा टीम की कप्तान फुला सरेन एक अनुभवी ऑलराउंडर हैं। फुला 2023 आईबीएसए विश्व खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हैं, जिन्होंने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
बल्ले और गेंद, दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाली फुला दृष्टिबाधित महिला टीम की एक विश्वसनीय कप्तान के रूप में उभरी हैं। उन्होंने विश्व कप टीम में चयनित होने पर खुशी जताते हुए कहा, "मुझे भारत का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है। मैं विश्व कप जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी।"
ओडिशा टीम की उपकप्तान बसंती हांसदा को उनके असाधारण ऑलराउंड कौशल और शानदार क्षेत्ररक्षण के लिए जाना जाता है। वह विश्व खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भी हैं।
उन्होंने कहा, "हमारे खेल को निखारने के लिए सीएवीआई का धन्यवाद। मुझे विश्वास है कि मैं भारत को विश्व कप जीतने में मदद कर पाऊंगी।"
ओडिशा टीम की उपकप्तान बसंती हांसदा को उनके असाधारण ऑलराउंड कौशल और शानदार क्षेत्ररक्षण के लिए जाना जाता है। वह विश्व खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भी हैं।
Also Read: LIVE Cricket Scoreभारत और श्रीलंका पहले दृष्टिबाधित महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करेंगे। इस विश्व कप में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अमेरिका की टीमें 21 लीग मुकाबलों में हिस्सा लेंगी।
Article Source: IANSYou may also like
बाबा प्रेमानंद ने गुरु शरणानंद महाराज को किया साष्टांग दंडवत प्रणाम
राष्ट्रीय अभिलेखागार की “सुशासन और अभिलेख 2025” प्रदर्शनी 10 अक्टूबर को
सास-दादी-नानी डिलीवरी के बाद महिलाओं को गोंद के` लड्डू क्यों खिलाती है? वजह चौका देगी
बच्चों को कान पकड़कर उठक-बैठक क्यों लगवाई जाती` है? जाने इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण
बिहार चुनाव के लिए टिकट बंटवारे पर जल्द होगा फैसला : भूपेश बघेल