India vs England 1st Test: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज औऱ उप-कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। पहले दिन के अंत पर पंत 102 गेंदों में छह चौको औऱ दो छक्कों की बदलौत 65 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान पंत ने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
धोनी के बाद दूसरे भारतीय
पारी के दौरान अपना अर्धशतक पूरा करते ही पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए। महेंद्र सिंह दोनी के बाद इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह दूसरे भारतीय विकेटकीपर बने हैं।
सबसे तेज एशियाई
पंत टेस्ट में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे तेज 3000 टेस्ट रन पूरे करने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, उन्होंने 76 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। बतौर एशियाई उन्होंने सबसे तेज यह कारनामा किया है और इस लिस्ट में श्रीलंका के कुमार संगाकारा (78 पारी) को पीछे छोड़ा।
RISHABH PANT - FASTEST ASIAN WICKETKEEPER TO 3000 TEST RUNS. Fastest to 3000 Test runs as WK 63 Inns : Adam Gilchrist. 76 Inns : Rishabh Pant*. 78 Inns : Andy Flower. 78 Inns : Kumar Sangakkara. pic.twitter.com/zIKM5GpaDv
mdash; All Cricket Records (@Cric_records45) June 20, 2025धोनी को पछाड़ा
बतौर एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। पंत ने इस लिस्ट में भारत के पूर्व विकेटकीपर धोनी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने SENA देशों मे 1731 टेस्ट रन बनाए थे।
Most Test runs in SENA by Asian WKs 1732 - 1731 - MS Dhoni 1099 - F Engineer 850 - Mohd Rizwan 831 - Dinesh Chandimal pic.twitter.com/ncE7vpjzbI
mdash; (@Shebas_10dulkar) June 20, 2025Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बना लिए हैं। पंत ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी कर ली। गिल 175 गेंदों में 127 रन बनाकर पहले दिन नाबाद पवेलियन लौटे। इससे पहले भारत के लिए ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 101 रन की शानदार पारी खेली।
You may also like
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, इंग्लैंड के खतरनाक बॉलर की हो सकती है टेस्ट सीरीज में वापसी
IND vs ENG: रिचर्ड्स और ब्रायन लारा के क्लब में शामिल हुए जायसवाल
Government Scheme: महिलाओं के लिए सुनहरा मौका; मुफ्त आटा चक्की योजना शुरू, ऐसे करें आवेदन
तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन व्यक्ति घायल
सीएसआर पहल के तहत एनटीपीसी कहलगांव ने दिव्यांगजनों के बीच बांटे सहायक उपकरण