यूपी के बिजनौर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को अवैध संबंध के संदेह में उस्तरे से गंजा कर दिया और उसके साथ मारपीट की। इसके अलावा, उसने महिला को जलाने की भी कोशिश की। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले की जानकारी दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में पत्नी थाने जाकर अपने पति को बचाने की कोशिश की, जिसके चलते उसे जमानत मिल गई।
यह घटना नगीना देहात क्षेत्र की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को एक गांव में तीन बच्चों की मां पर उसके पति ने प्रेम संबंध के शक में हमला किया। उसने पहले तो उस्तरे से महिला का सिर गंजा किया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन परिवार के सदस्यों ने उसे बचा लिया। महिला ने बृहस्पतिवार को अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
सीओ ने बताया कि शुक्रवार को महिला फिर से थाने आई और पुलिस से कार्रवाई न करने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को शांति भंग के मामले में चालान कर दिया, और उसे उप ज़िलाधिकारी की अदालत से जमानत मिल गई।
इस बीच, मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी और ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने तीन वीडियो बनाए, जिनमें उसने अपनी परेशानियों का जिक्र किया। पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जान मोहम्मद नामक व्यक्ति ने आत्महत्या की और उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसके ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा था।
You may also like
Video: प्रेमी के साथ भाग रही थी पत्नी, भागते समय पति ने रंगे हाथों पकड़ा ! फिर कर दी जमकर पिटाई, वीडियो वायरल
Vaastu Shastra: इंटरव्यू पर जाने से पहले अपनाएं ये वास्तु टिप्स, जरूर मिलेगी सफलता
Google ने चुने 20 AI स्टार्टअप्स, होगा भारत में नवाचार की नई लहर
गुजरात के अमरेली में पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत हेल्थ कैंप आयोजित
Jaipur Jail Break: कैदियों ने रबड़ के पाइप से तोड़ी जयपुर सेंट्रल जेल की थ्री-लेयर सिक्योरिटी, रातोंरात हुई फरारी