उत्तर प्रदेश से एक बड़ी सनसनीखेज़ घटना सामने आ रही है। यहां की राजधानी में अपने ही घर में लोग सुरक्षित नहीं हैं। पता नहीं कब कौन आप पर नज़र रख रहा हो। आपके घर में हो सकता है कोई छेद हो और आपको जानकारी भी न हो। ये सुराख आपकी कमाई और सारी इज़्ज़त एक पल में नीलाम कर सकता है।
यहां एक पति-पत्नी अब थाने के चक्कर में लगे हुए हैं। आइए बताते हैं पूरा मामला…
छह करोड़ रुपये की रंगदारीयहां एक दंपत्ति के मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया, जिससे उनकी रातों की नींद और दिन का चैन छिन गया। रात करीब 11 बजे पति-पत्नी के पास अनजान नंबर से मैसेज आया। जैसे ही मैसेज खोला तो दंपत्ति की आंखें चकरा गईं। मैसेज में एक वीडियो भेजकर 6 करोड़ रुपये मांगे गए थे।
फॉल्स सीलिंग में दिखा सुराखदरअसल, इस वीडियो में पति-पत्नी बाथरूम में नहाते हुए दिख रहे थे। ये वीडियो उनके घर के बाथरूम का ही था। जैसे ही वीडियो खोला तो दंपत्ति भागकर बाथरूम चेक करने गए। जांच करने पर बाथरूम की फॉल्स सीलिंग में एक सुराख मिला। अज्ञात युवक दंपत्ति को लगातार फोन करके परेशान कर रहा है। उसने मैसेज में छह करोड़ रुपये की मांग की है।
बर्बाद करने की धमकीपरेशान दंपत्ति पुलिस से मदद मांगने पहुंचा। दंपत्ति ने पुलिस को बताया कि किसी ने बाथरूम में छिपे कैमरे से उनका नहाते हुए वीडियो बना लिया है। अगर पैसे नहीं दिए तो बर्बाद करने की धमकी दी गई है। इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, अज्ञात युवक का कुछ पता नहीं लग सका है।
You may also like

सड़कों पर उड़ने वाली धूल को कंट्रोल करने के लिए ऐक्शन में दिल्ली सरकार, उतारी गई 200 मेंटिनेंस वैन

बिहार की महिला वोटर्स क्या चाहती हैं

Bigg Boss 19 Promo: गौरव खन्ना ने खोया आपा, फरहाना ने पहचान पर उठाए सवाल तो भड़के- टेलीविजन की पावर दिखाऊंगा

ट्रंप ने मान लिया भारत ने तबाह किया F-16 फाइटर जेट? इंडिया-पाकिस्तान युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा, कहा- 8 प्लेन मार गिराए

EPFO Member: विदेशी कर्मचारी भी आएंगे EPFO के दायरे में, हाई कोर्ट ने दिया आदेश, सैलरी नहीं रखी जाएगी मायने




