लाइव हिंदी खबर :- फ्रांस की सेना के कमांडर जनरल पियरे शिल्ले ने कहा कि अब फ्रांस को अपनी सेना को हर समय युद्ध के लिए तैयार रखना होगा। उन्होंने साफ तौर पर संकेत दिया है कि मौजूदा वैश्विक हालात और रूस की आक्रामक नीतियों ने यूरोप की सुरक्षा चिताओं को बढ़ा दिया है।
जनरल शिल्ले ने कहा कि फ्रांस अब किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगा और सेना को लगातार युद्ध जैसी परिस्थितियों के लिए तैयार रखा जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रूस से बढ़ते खतरे को देखते हुए फ्रांस पहले से ही युद्ध की तैयारी में जुटा हुआ है।
रूस और नाटो देशों के बीच जारी तनाव ने यूरोपीय देशों की सुरक्षा रणनीति को बदलकर रख दिया है। फ्रांस जैसे प्रमुख नाटो सदस्य देशों के लिए यह अनिवार्य हो गया है कि वह अपनी सैन्य क्षमता और युद्ध की तैयारी को और मजबूत करें। जनरल शिल्ले का यह बयान यूरोप में रूस को लेकर बढ़ती आशंकाओं को और संभावित खतरे की ओर इशारा करता है, जिससे आने वाले दिनों में क्षेत्रीय तनाव और भी ज्यादा बढ़ सकता है।
You may also like
असम में 16 विपक्षी दलों ने जुबीन गर्ग की मौत की त्वरित न्यायिक जांच की मांग की
जम्मू-कश्मीर : विधानसभा अध्यक्ष ने किया साफ, अदालत या सरकारी अनुमति के बाद सत्र में शामिल हो सकते हैं मेहराज मलिक
ऑस्ट्रेलिया ए ने दूसरे वनडे में भारत ए को 9 विकेट से हराया
भारत मिट्टी का टुकड़ा नहीं है, बल्कि सूफी संतों का देश और एक महान संस्कृति है: राज नेहरू
महाराष्ट्र: कांग्रेस ने बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए सहायता की मांग को लेकर किया प्रदर्शन