Next Story
Newszop

स्टील या एल्युमीनियम नहीं, बच्चों के लिए ये बर्तन हैं अमृत समान, तेज होता है दिमाग

Send Push

जरा सोचिए! अगर खाना नहीं होता, तो हम जीते कैसे? किस तरह हमारे शरीर को पोषण मिलता है और हम अपने काम कर पाते? हम सभी जानते हैं कि स्‍वस्‍थ रहने के लिए भोजन बहुत जरूरी है लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि भोजन या खाद्य पदार्थ ही नहीं बल्कि आप खाने को किस बर्तन में पका रहे हैं, उसका असर भी हमारी सेहत पर पड़ता है। चूंकि, बच्‍चे अपनी जिंदगी के एक ऐसे स्‍टेज पर होते हैं जहां पर उनकी डेवलपमेंट हो रही होती है इसलिए उनके खाना पकाने के बर्तनों पर जरूर ध्‍यान देना चाहिए।

आयुर्वेदिक डॉक्‍टर रॉबिन शर्मा ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक व‍ीडियो शेयर कर के बताया है कि बच्‍चों का खाना किस तरह के बर्तनों में बनना चाहिए और बर्तन का बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य पर क्‍या असर पड़ सकता है। अगर आपके घर में भी बच्‍चे हैं, तो आपको डॉक्‍टर रॉबिन की बताई इस बात पर जरूर ध्‍यान देना चाहिए।


फोटो साभार: freepik & instagram (dr.sharmarobin)
देखें वीडियो​

बच्‍चों को किस बर्तन में खाना खिलाएं image

डॉक्‍टर ने कहा कि अक्‍सर लोगों को लगता है कि सोने और चांदी के बर्तनों में भोजन करना दिखावा होता है लेकिन ऐसा नहीं है। डॉक्‍टर ने बताया कि आयुर्वेद के योग रत्‍नाकर के अनुसार सोने के बर्तन में खाना खाने से शरीर के दोषों का नाश हो जाता है। ये शरीर को विषैले तत्‍वों से बचाने में सहायता करता है। यह आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है।

सभी फोटो साभार: freepik


चांदी के बर्तनों में खाना image

चांदी के बर्तन में खाना खाने को लेकर डॉक्‍टर रॉबिन ने कहा कि इससे पित्त दोष शांत होता है। शरीर को ठंडक मिलती है और मानसिक शांति का एहसास होता है। इससे आंखों की रोशनी भी तेज हो सकती है


बच्‍चों को पढ़ाई में तेज कैसे करें image

इसके आगे डॉक्‍टर रॉबिन ने कहा कि अगर आपका बच्‍चा पढ़ाई में कमजोर है या उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता है, वो फोकस नहीं कर पाता है या उसे हर समय सुस्‍ती बनी रहती है, तो आपको उसे कांस्‍य के बर्तन में खाना खिलाना शुरू करना चाहिए। योग रत्‍नाकर के अनुसार कांस्‍य के बर्तन में भोजन करने से बुद्धि और भूख दोनों ही तेज होती हैं।


कांस्‍य के बर्तन में खाना खाने के फायदे image

डॉक्‍टर रॉबिन का कहना है कि कांस्‍य के बर्तनों में खाना खाने से भोजल हल्‍का और सुपाच्‍य हो जाता है। यही वजह है कि पहले के समय में बच्‍चों और छात्रों को कांस्‍य और चांदी के बर्तनों में खाना दिया जाता है।


किसके लिए है फायदेमंद image

वीडियो में डॉक्‍टर ने यह भी बताया कि अगर बच्‍चे को कमजोरी है, खून की कमी है या इंफ्लामेशन की शिकायत है, तो आपको कांस्‍य के बर्तन में खाना चाहिए। डॉक्‍टर का कहना है कि आप क्‍या खा रहे हैं, यही महत्‍वपूर्ण नहीं होता है बल्कि आप किसमें खा रहे हैं,यह भी ध्‍यान देना जरूरी होता है।

फोटो साभार: pexels

डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित रील पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Loving Newspoint? Download the app now