Study MBA in USA: अमेरिका को मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की पढ़ाई के लिए सबसे अच्छा देश माना जाता है। इसकी वजह ये है कि यहां पर डिग्री मिलने के बाद स्टूडेंट्स को टॉप यूनिवर्सिटीज में आसानी से जॉब मिल जाती है। फाइनेंस, मैनेजमेंट, कंसल्टिंग के अलावा टेक सेक्टर में भी MBA ग्रेजुएट्स को हायर किया जाता है। अब यहां सवाल उठता है कि अमेरिका में MBA के लिए टॉप यूनिवर्सिटी कौन सी है। इसका जवाब हमें क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ग्लोबल MBA रैंकिंग से मिलता है।
Video
पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी का व्हार्टन स्कूल MBA की पढ़ाई के लिए अमेरिका का नंबर वन संस्थान है। व्हार्टन स्कूल की स्थापना 1881 में की गई थी। ये बिजनेस स्कूल फिलाडेल्फिया शहर में स्थित है। ये देश के पहले बिजनेस स्कूल में से एक है। यहां पर MBA प्रोग्राम में डिग्री लेने के लिए दुनिया के कोने-कोने से स्टूडेंट्स पहुंचते हैं। व्हार्टन में MBA की पढ़ाई की शुरुआत 1921 में हो गई थी। आइए जानते हैं कि व्हार्टन स्कूल में MBA में किस तरह एडमिशन होता है और यहां पर कितनी फीस ली जाती है।
व्हार्टन में MBA में कैसे एडमिशन होगा?
यहां MBA में एडमिशन के लिए आपको सबसे पहले अकेडमिक ट्रांसस्क्रिप्ट की जरूरत पड़ेगी। इसमें आपके बैचलर्स डिग्री की डिटेल्स होनी चाहिए। व्हार्टन में एडमिशन के लिए आपको GMAT/GRE एग्जाम के स्कोर को भी दिखाना होगा। इसी तरह से विदेशी छात्रों को TOEFL iBT, PTE, IELTS जैसे अंग्रेजी टेस्ट स्कोर भी दिखाने होते हैं। इसके अलावा एक रिज्यूमे भी आवेदन के समय जमा करना होगा, जिसमें आप अपनी सभी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
साथ ही एक निबंध भी लिखना होगा, जिसमें आप ये बताएंगे कि आपको व्हार्टन में आकर ही पढ़ाई क्यों करनी है? आप MBA क्यों करना चाहते हैं? इसके तहत एक लेटर ऑफ रिकमेंडेशन की भी जरूरत पड़ेगी, जो आपके किसी मैनेजर या कॉलेज प्रोफेसर के जरिए लिखा होना चाहिए। इन सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ आप व्हार्टन स्कूल में MBA के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ये सारा प्रोसेस ऑनलाइन हो जाता है। अगर आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा, तो फिर आपको एडमिशन मिल जाएगा।
कितनी है व्हार्टन में MBA की फीस?
व्हार्टन स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यहां पर एक साल की पढ़ाई का टोटल खर्च 1,32,404 डॉलर (लगभग 1.17 करोड़ रुपये) है। इसमें यूनिवर्सिटी फीस, हॉस्टल फीस, बोर्ड फीस, किताबों का खर्च, ट्रांसपोर्टेशन, निजी खर्चें और हेल्थ इंश्योरेंस शामिल है। MBA कोर्स दो साल का होता है। इस तरह आपको यहां पढ़ने के लिए लगभग 2.24 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

You may also like
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने 2025-26 के अनुबंध किए घोषित, ब्रैथवेट-सिल्वा-हॉज को दिखाया बाहर का रास्ता
छिंदवाड़ा में कफ सिरप से 6 बच्चों की मौत के बाद कोल्ड्रिफ और नेक्सट्रॉस-डीएस पर रोक, जांच रिपोर्ट का इंतजार
'एंटी डंपिंग ड्यूटी' के नाम पर टैक्स वसूल रही हिमाचल की कांग्रेस सरकार : जेपी नड्डा
कैमरे के सामने रहती हूं बिल्कुल सहज : शालिनी पांडे
श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्य ने ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ ठोका तूफानी शतक