अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आई लव मोहम्मद विवाद पर माहौल गरमाता जा रहा है। मुस्लिम धर्म के लोग आई लव मोहम्मद की नारेबाजी करते हुए सड़को पर उतर रहे हैं। बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद विवाद बढ़ गया। यहां बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे। इस दौरान भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ गया था। फिलहाल यह मामला राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में आई लव योगी आदित्यनाथ और बुल्डोजर से जुड़ा पोस्टर लग गया है।
लखनऊ में 'आई लव श्री योगी आदित्यनाथ जी' के पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर में सीएम योगी की एक बड़ी सी फोटो के साथ ही आई लव बुलडोजर भी लिखा गया है। लखनऊ के अलग-अलग चौराहों पर लगी ये होर्डिंग देखते ही देखते वायरल हो गई है। इस होर्डिंग को लखनऊ बीजेपी युवा मोर्चा के नेता अमित त्रिपाठी ने लगवाया है। इस पोस्टर को समता मूलक चौराहा, वीआईपी चौराहा और जानकीपुरम में लगवाया गया है।
'यूपी में योगी के राज का कानून है'भाजयुमो नेता अमित त्रिपाठी ने बताया कि हम उत्तर प्रदेश के निवासी सीएम योगी आदित्यनाथ को प्यार करते हैं। 2017 से 2025 तक जिस तरह से प्रदेश की कानून व्यवस्था को संभाला है, वो अपने आप एक ऐतिहासिक है। उनसे हम सभी बहुत प्यार करते हैं। यूपी में कोई भी अराजकता ना हो, क्योंकि प्रदेश में योगी के राज में कानून का राज स्थापित है। वहीं आई लव मोहम्मद को लेकर बरेली में हुए बवाल पर बीजेपी नेता अमित त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए। ना ही इस सरकार में अराजकता बर्दाश्त की जाएगी।
अराजकता करने वालों पर होगी कार्रवाई: अमित त्रिपाठीअमित त्रिपाठी ने कहा कि अगर किसी को किसी से प्यार है तो वो उसका अपना व्यक्तिगत हो सकता है। लेकिन इन पोस्टर को लेकर अगर कोई अराजकता करेगा, सड़कों पर निकलकर तांडव करें, पुलिस पर गोलियां बरसाए, लाठी ईंट-पत्थर फेंकेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। क्योंकि उसे ये एहसास दिलाना भी जरूरी है कि आज समाजवादी पार्टी की नहीं बल्कि यूपी में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार है। जहां पर कानून का राज स्थापित है। यहां जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है। इसी वजह से हम सब लोग सीएम योगी से प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि आई इस वक्त ट्रेंड में हैं, इसलिए आई लगाया है। वरना यूपी लव योगी आदित्यनाथ जी और यूपी लव बुलडोजर लिखवाता।

You may also like
PM मोदी ने लॉन्च की स्वदेशी 4G क्रांति, देश को बनाया तकनीकी सुपरपावर!
पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम ने की भविष्यवाणी बताया भारत और पाकिस्तान में कौन जीतेगा एशिया कप 2025 फाइनल
जींस 200 रुपये में, टॉप 100 रुपये का! दिल्ली के ये 4 बाजार` नहीं, लड़कियों के लिए 'जन्नत' हैं.
ब्लैक थीम और हाई-टेक फीचर्स के साथ आएगा Hyryder का नया एडिशन, टीजर से बढ़ी एक्साइटमेंट
इंसान ही नहीं अब कुत्तों को` भी इस जुर्म के लिए होगी उम्रकैद, सरकार ने सुनाया फैसला