कटिहार: बिहार के कटिहार में मुहर्रम के जुलूस के दौरान हिंसक झड़प हुई। इस वजह से पूरे शहर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। सरकार ने सोशल मीडिया पर भी रोक लगा दी है। गृह विभाग ने इस बारे में आदेश जारी किया है। रविवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक मंदिर पर पत्थर फेंके गए थे। इसका वीडियो भी मौजूद है। हालात को काबू पाने में कई पुलिस वाले और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये घटना नगर थाना के नए टोला इलाके में हुई।
पटना से प्रशासन की पैनी नजरमुहर्रम के जुलूस के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद एहतियात के तौर पर पूरे शहर में 24 घंटे के लिए सोशल मीडिया और इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई। इस संबंध में बिहार के गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी के मुताबिक सभी जिलों में स्थिति नियंत्रण में है। जिला प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। छिटपुट कुछ घटनाएं हुई हैं, जिन पर नजर रखी जा रही है। जैसे सूचना मिल रही है, स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच रहा है। जहां भी अतिरिक्त बल की जरूरत थी, वहां मुहैया कराया गया है। जिला प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
अफवाह से बचने की अपीलकटिहार के डीएम मनीष कुमार मीणा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने ये भी कहा कि लोग अफवाह न फैलाएं। किसी तरह की भ्रामक स्थिति उत्पन्न ना करें। कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर शांति की अपील की। उन्होंने कहा, 'कटिहार वासियों से मेरा निवेदन है, गुजारिश है, हमें शांति व्यवस्था को बनाए रखना है। कटिहार हमेशा से आपसी भाईचारे के लिए प्रसिद्ध रहा है। आज जो घटना कटिहार में हुई है वह दुखद है।'
इस वजह से बिगड़े हालातदरअसल, नया टोला इलाके में मुहर्रम का जुलूस निकल रहा था। तभी दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई। पत्थरबाजी में एक मंदिर को भी नुकसान पहुंचा है। कई बाइक और एक डीजे गाड़ी भी तोड़ दी गई। स्थिति को संभालने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। डीएसपी, एसपी और नगर विधायक मौके पर मौजूद रहे। पूरा इलाका पुलिस छावनी में बदल गया है। अब 24 घंटे के लिए इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया।

कटिहार वासियों से मेरा निवेदन है, गुज़ारिश है, हमें शांति व्यवस्था को बनाये रखना है।कटिहार हमेशा से आपसी भाईचारे के लिए प्रसिद्ध रहा है। आज जो घटना कटिहार में हुई है वह दुखद है।#Katihar pic.twitter.com/hwhadq2eZJ
— Tariq Anwar (@itariqanwar) July 6, 2025
अफवाह से बचने की अपीलकटिहार के डीएम मनीष कुमार मीणा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने ये भी कहा कि लोग अफवाह न फैलाएं। किसी तरह की भ्रामक स्थिति उत्पन्न ना करें। कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर शांति की अपील की। उन्होंने कहा, 'कटिहार वासियों से मेरा निवेदन है, गुजारिश है, हमें शांति व्यवस्था को बनाए रखना है। कटिहार हमेशा से आपसी भाईचारे के लिए प्रसिद्ध रहा है। आज जो घटना कटिहार में हुई है वह दुखद है।'
#बिहार के #कटिहार में मुहर्रम के जुलूस में तनाव हो गया। नगर थाना क्षेत्र के नयाटोला में दो गुट आपस में भिड़ गए और #पत्थरबाजी करने लगे। ये सब तब हुआ जब मुहर्रम का जुलूस नया टोला से गुजर रहा था। झगड़े में एक मंदिर पर पत्थर फेंके गए, कई बाइक तोड़ी गई। pic.twitter.com/vMJwfIKJMV
— NBT Bihar (@NBTBihar) July 6, 2025
इस वजह से बिगड़े हालातदरअसल, नया टोला इलाके में मुहर्रम का जुलूस निकल रहा था। तभी दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई। पत्थरबाजी में एक मंदिर को भी नुकसान पहुंचा है। कई बाइक और एक डीजे गाड़ी भी तोड़ दी गई। स्थिति को संभालने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। डीएसपी, एसपी और नगर विधायक मौके पर मौजूद रहे। पूरा इलाका पुलिस छावनी में बदल गया है। अब 24 घंटे के लिए इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया।
You may also like
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 7 जुलाई 2025 : आज आषाढ़ शुक्ल द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय
ब्रिक्स में पीएम मोदी का स्पष्ट संदेश: पुरानी सोच से नहीं सुलझेंगी नई चुनौतियां, वैश्विक संस्थाओं में सुधार अति-आवश्यक
बिहार: कटिहार में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, मंदिर पर पथराव के बाद बिगड़े हालात, मुहर्रम जुलूस के दौरान हुआ था बवाल
प्रधानमंत्री मोदी का ब्रिक्स में सख्त संदेश- आतंकवाद पर नीति नहीं, नैतिकता चाहिए
डायरेक्टर अपूर्व लाखिया का खौफनाक स्काइडाइविंग अनुभव: जान बचाने के लिए किया ये काम!