Leo Horoscope Today, 29 May 2025 : सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। अगर आप कार्यक्षेत्र पर अवसरों का लाभ उठाते हैं, तो बड़ा मुनाफा हो सकता है। आपकी आर्थिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। लेकिन आपको अपने मन में चल रही बातों को हर किसी से साझा करने से बचना होगा। इससे आपकी किसी योजना का फायदा उठाया जा सकता है। अगर परिवार का कोई सदस्य विदेश में रहता है, तो वहां से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आइए विस्तार से जानें आज का सिंह राशिफल... आज सिंह राशिवालों का करियर राशिफल : आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हें किसी बड़े नेता से मुलाकात के चलते आज बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपका पद भी बढ़ सकता है। व्यापार करने वालों को आज अवसरों को पहचानकर उनका लाभ उठाना होगा। अगर आप इन्हें नजरअंदाज करते हैं, तो बड़ा मुनाफा पाने से चूक सकते हैं। आज सिंह राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल : मन में चल रही बातों और विचारों को हर किसी से शेयर करने से बचें। ऐसा करने से वे आपकी किसी बात या विचार का लाभ उठा सकते हैं। अगर परिवार का कोई सदस्य विदेश में रहता है, तो उनकी तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज सिंह राशिवालों की सेहत का हाल : स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लेकिन गर्मी के मौसम में अपने खानपान का खास ख्याल रखें। आज सिंह राशिवालों के लिए उपाय : अच्छे भाग्य के लिए किसी जरूरतमंद या गरीब को हल्दी व पीले रंग का अनाज दान करें।
You may also like
अमेरिका और चीन के बीच दबदबे की होड़ के लिहाज से ये बैठक क्यों है अहम
खराब याददाश्त, एकाग्रता में 56 प्रतिशत की कमी, रिसर्च में हुआ PCOS से जुडी इन समस्याओं का खुलासा
प्रदेश में रिमझिम बारिश से गर्मी से राहत, पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन का अलर्ट
वाराणसी में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर पुण्यश्लोक अहिल्याबाई की उतारी आरती
भरतपुर में दहशत का माहौल! जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, पास ही पड़ी मिली जहर की शीशी