रांची: झारखंड के गिरिडीह जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामूली विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी की गई तथा लाठी-डंडे चले। इस घटना में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। उधर पलामू जिले में 43 साल की महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
गिरिडीह जिले में हुई झड़प को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत मंगलवार शाम तुलसी विवाह के दौरान बारात भ्रमण से हुई थी। बुधवार सुबह जब शोभा यात्रा काली मंदिर के समीप पहुंची, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने जुलूस को रोकने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ी और कुछ लोगों द्वारा वीडियो बनाए जाने की बात को लेकर विवाद और भड़क गया।
विवाद के बाद जमकर पथराव हुआथोड़ी ही देर में दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया, जिससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही ताराटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर गांडेय, अहिल्यापुर और अन्य थानों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार और एसडीपीओ जितवाहन उरांव पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने में जुट गए।
अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभालकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि झड़प में घायल लोगों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में किया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया है। गांव में एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।
सख्त कार्रवाई की चेतावनीपुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दो व्यक्तियों के आपसी विवाद से घटना की शुरुआत हुई थी। जो भी लोग विधि-व्यवस्था भंग करने में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण लेकिन पूरी तरह नियंत्रण में बताया जा रहा है।
पलामू में महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारझारखंड के पलामू जिले में 43 साल की महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय आरोपी ने मंगलवार को खेत में बकरियां चरा रही महिला के साथ दुष्कर्म किया।
हुसैनाबाद थाने के प्रभारी अधिकारी सोनू कुमार चौधरी ने कहा, ‘‘आरोपी ने महिला के साथ कथित तौर पर दो बार दुष्कर्म किया - पहली बार खेत में और दूसरी बार महिला को झाड़ियों में खींचकर उसके साथ जबरदस्ती की।’’ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने आरोपी को अदालत में पेश किया, जिसने उसे 14 दिन के लिए जेल भेजा है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आज आने की उम्मीद है। हम जल्द ही आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल करेंगे। ’’
(इनपुट एजेंसियों से)