नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। मैच का दूसरा दिन खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 4 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। हालांकि, भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 518 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित किया था। यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने शतक जड़ा था। शुभमन अपनी इस सेंचुरी के चलते बड़ा रिकॉर्ड बना चुके हैं।
शुभमन गिल ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में नाबाद 129 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इस पारी के साथ उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड हिटमैन के नाम था। रोहित ने 9 सेंचुरी जड़ी थी। हालांकि, शुभमन गिल अब उनसे आगे निकल गए हैं।
शुभमन के नाम डब्ल्यूटीसी में कुल 10 शतक हो गए हैं और वो भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। गिल डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उनसे ऊपर मार्नस लाबुशेन, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और जो रूट हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज
शुभमन गिल का टेस्ट करियर
25 साल के शुभमन गिल ने अब तक भारत के लिए 39 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2826 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 10 शतक और 8 अर्धशतक देखने को मिले हैं। गिल ने 2020 में ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू किया था।

- जो रूट- 21 शतक
- स्टीव स्मिथ- 13 शतक
- केन विलियमसन- 11 शतक
- मार्नस लाबुशेन- 11 शतक
- शुभमन गिल- 10 शतक
शुभमन गिल का टेस्ट करियर
25 साल के शुभमन गिल ने अब तक भारत के लिए 39 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2826 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 10 शतक और 8 अर्धशतक देखने को मिले हैं। गिल ने 2020 में ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू किया था।
You may also like
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी की चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज
नजफगढ़ स्टैलियन्स ने जीता स्वच्छता प्रीमियर लीग का खिताब, दिल्ली को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प
राज्यपाल ने किया दिवंगत सीताराम मारू की जन्म शताब्दी पर स्मारक डाक टिकट का लोकार्पण
क्रिकेट के भगवान सचिन का नया धमाका, 'टेन एक्सयू' के साथ खेल की दुनिया में नई पारी!
70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025: अनुपम खेर और अन्य सितारों ने बिखेरा जलवा