भोपाल: वाइल्ड लाइफ पर्यटकों की पहली पसंद राजधानी का वन विहार नेशनल पार्क 1 अक्टूबर से 'नो व्हीकल जोन नेशनल पार्क' बन गया है। पर्यटकों सहित वन्य जीवों व नेशनल पार्क को प्रदूषण रहित बनाने के लिए प्रबंधन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। पर्यटकों को यहां पर 40 गोल्फ कार्ट प्रारंभ की गई है।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार 1 अक्टूबर को वन विहार में गोल्फ कार्ट (ई-व्हीकल गाडियां) का शुभारंभ किया। इसके साथ ही वन विहार अब नो व्हीकल जोन डिक्लेयर कर दिया गया है। अब यहां न न कार अंदर जा सकेगी और न बाइक या बसें। यहां आने वाले पर्यटक 40 गोल्फ कार्ट के माध्यम से वन विहार घूम सकेंगे।
तेज हॉर्न और प्रदूषण से वन्य प्राणी होते हैं परेशान
जानकारी अनुसार वन विहार प्रबंधन ने यह निर्णय इसलिए लिया है क्योंकि यहां घूमने आने वाले टूरिस्ट कई बार अपनी गाड़ियों के हॉर्न तेज आवाज में बजाते हैं। इससे अन्य पर्यटकों के साथ वन्य प्राणी भी परेशान होते हैं। इसलिए यह कदम उठाया गया है। प्रबंधन के अनुसार 40 गोल्फ कार्ट का संचालन किया जा रहा है। इनमें से 32 गोल्फ कार्ट का हॉफ आन हॉफ पद्धति से संचालन होगा। 8 गोल्फ कार्ट जो 6 सीटर हैं, वे पूर्ण रूप से 3 घंटे की बुकिंग के लिए पर्यटकों को उपलब्ध रहेंगी। इनका संचालन दोनों गेट से 10—10 मिनट पर होगा। सभी व्यू प्वाइंट पर 30 सेकंड से 1 मिनट के लिए रुकेंगे।
साइकल से भी जा सकेंगे
वन विहार में साइकल और पैदल भ्रमण की अनुमति दी गई है। यहां पर पैदल भ्रमण, साइकिल, सफारी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इस बदलाव से वन विहार में पर्यटकों को सशुल्क 150 नई साइकिलें भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

You may also like
CRPF भर्ती 2025: 18-25 साल के युवाओं के लिए धमाकेदार मौका, ₹69,100 तक सैलरी!
Hair Care Tips: बालों की ग्रोथ को तेज करने में मददगार है ये तेल, उपयोग करने से मिलते हैं कई लाभ
IND vs WI 2025: कुलदीप यादव की शानदार गेंद ने छुड़ा दिए शाई होप के छक्के, देखें वायरल वीडियो
यूपी में योगी का बड़ा धमाका: सरकारी कर्मचारियों को मिला दिवाली बोनस, DA में 2% की बंपर बढ़ोतरी!
शुभमन गिल का मास्टरक्लास: तेंदुलकर-स्मिथ की बुद्धिमत्ता से इंग्लैंड ढेर, वेस्टइंडीज़ अगला निशाना