इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य विवाद खत्म होने के बाद भी काफी हलचल मची हुई है। अपना काफी सारा नुकसान कराने के बाद भी पाकिस्तान लगातार अपनी कामयाबी सेलिब्रेट कर रहा है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी हाल ही में पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर से मिले हैं। इसके अलावा पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी मुनीर से मुलाकात की है। आसिम मुनीर को चूमने लगे क्रिकेटरभारत से हुए सैन्य विवाद के बाद से पाकिस्तान में काफी हलचल है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर वहां के आर्मी चीफ आसिम मुनीर से मिले। इन दोनों खिलाड़ियों ने आसिम मुनीर से मिलते ही पहले उन्हें गला लगाया। वहीं इसके बाद इन खिलाड़ियों ने मुनीर को चूमा भी। हैरानी की बात यह है कि भारत के साथ संघर्ष में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान सेलिब्रेट कर रहा है। शहबाज शरीफ से भी अफरीदी की मुलाकात पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। यह मुलाकात इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री आवास पर हुई। अफरीदी ने कहा कि संकट के इस समय में पूरा देश एकजुट है। उसने दुश्मन को करारा जवाब दिया। शरीफ ने अफरीदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने राष्ट्र और सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अफरीदी की प्रशंसा की। उन्होंने सफल रैली के आयोजन पर भी बधाई दी।
दोनों देशों के बीच तनावहाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। इसके बाद अफरीदी ने भारत की आलोचना की थी। भारत ने अफरीदी के यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया था। इसके साथ ही 15 अन्य पाकिस्तानी चैनलों को भी ब्लॉक किया गया था। इनमें राशिद लतीफ, शोएब अख्तर और बासित अली जैसे पूर्व क्रिकेटरों के चैनल शामिल थे। कराची में एक रैली में अफरीदी ने कहा था कि भारत ने पाकिस्तान को उकसाने की कीमत को कम करके आंका है।We got Shahid Afridi and Shoaib Akhtar kissing & hugging munir before GTA 6 pic.twitter.com/mS4qnEAmvU
— OsintTV 📺 (@OsintTV) May 17, 2025
You may also like
31 वर्षीय महिला को 13 वर्षीय पिता के बच्चे के लिए मिली जेल की सजा
तेलंगाना में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथों और पैरों में 24 उंगलियां
बाल और दाढ़ी कटवाने के लिए शुभ दिन: प्रेमानंद महाराज की सलाह
डरावनी भूतनी का वीडियो वायरल, लोगों में मची खलबली
महाकुंभ के आईआईटी बाबा का महिला संस्करण: नेहा अहलावत का मजेदार वीडियो