Next Story
Newszop

20 से ज्यादा बार गोदा शरीर, रातभर लाश से बात, फिर अगले दिन खुद पहुंचा थाने, ओडिशा के प्रेमी की करतूत हिला देगी

Send Push
बेरहामपुर : हिला देने वाली यह खबर है ओडिशा के बेरहामपुर से। एक 24 वर्षीय युवक ने उसकी प्रेमिका की हत्या कर दी। युवक ने न सिर्फ उसकी जान ली, बल्कि उसके शरीर पर 20 से ज्यादा बार चाकू से वार किए। हत्या के बाद युवक ने पूरी रात गर्लफ्रेंड की लाश के पास बिताई। उससे बातें करता रहा। अगले दिन खुद ही थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। युवक ने बताया कि वह उससे बहुत प्यार करता था लेकिन वह किसी और से शादी कर रही थी, जो वह बर्दाश्त नहीं कर सकता था।



यह घटना मंगलवार शाम को न्यू बस स्टैंड के पास एक होटल में हुई। पुलिस के अनुसार, अभय कुमार मोहराना ने प्रिया कुमारी मोहराना (24) पर लगभग 20 बार चाकू से वार किया। अगले दिन, अभय ने गोसनुगांव पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया।

लैब असिस्टेंट थी प्रियाप्रिया एक प्राइवेट अस्पताल में लैब असिस्टेंट के तौर पर काम करती थी। अभय, जो उमा नगर का रहने वाला है, ग्रेजुएट है। वह पहले सिल्क सिटी में एक दुकान पर काम करता था, लेकिन हाल ही में उसकी नौकरी चली गई थी।



चार महीने पहले शुरू हुआ था अफेयरपुलिस ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच जान-पहचान थी। दोनों के पिता बढ़ई का काम करते थे। अभय और प्रिया दोनों एक ही ट्यूशन क्लास में जाते थे। अभय ने पुलिस को बताया कि उनका प्रेम संबंध चार महीने पहले शुरू हुआ था।



होटल में मिलने बुलायाहाल ही में, प्रिया के माता-पिता ने उसकी शादी किसी और से तय कर दी थी। प्रिया के पिता, प्रभाकर मोहराना ने कहा कि उन्हें उनके रिश्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अभय को प्रिया के किसी और से शादी करने के फैसले पर बहुत गुस्सा आया। मंगलवार को, उसने प्रिया को होटल में बुलाया। पुलिस के अनुसार, वे पहले भी दो बार उस होटल में साथ समय बिता चुके थे।



गर्दन पर किया पहला वारबेरहामपुर के SP सरवाना विवेक एम ने कहा कि वे सुबह लगभग 11:30 बजे कमरे में गए। आरोपी चाकू लेकर आया था, जिससे पता चलता है कि हत्या की योजना बनाई गई थी। यहां उसने कमरे में प्रिया पर हमला किया। वह जमीन पर गिर पड़ी और उसके बाद वह चाकू से उसके ऊपर लगातार वार करता रहा।



अभय ने बताया कि उसने पहला बार प्रिया की गर्दन पर किया ताकि वह चिल्ला न सके। उसके बाद उसके शरीर पर चाकू गोदे। पुलिस जांच से पता चला कि आरोपी ने पीड़िता की पीठ, छाती और पेट पर भी वार किया। प्रिया ने बचने की कोशिश की, लेकिन वह कमजोर पड़ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।



अभय के बताने के बाद होटल से निकाली गई लाशहमले में अभय के हाथ में भी चोटें आई थीं। उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने से पहले सिटी अस्पताल में इलाज कराया। अभय के कबूलनामे के बाद, पुलिस बुधवार को होटल पहुंची। उन्होंने महिला का शव बरामद किया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे और क्या कारण थे।

Loving Newspoint? Download the app now