एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली जु जित्सु खिलाड़ी रोहिणी कलम (35) का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। रविवार को देवास शहर के अर्जुन नगर, राधागंज स्थित उनके आवास पर छोटी बहन रोशनी कलम ने कमरे में शव देखा। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना ने पूरे खेल जगत को झकझोर कर रख दिया है।
घटना के समय उनकी मां अपनी एक अन्य बेटी के साथ देव दर्शन के लिए बाहर गई हुई थीं, जबकि पिता भी किसी काम से घर से बाहर थे। रोहिणी की छोटी बहन रोशनी ने बताया कि रोहिणी वर्तमान में आष्टा के एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट कोच के पद पर कार्यरत थीं। स्कूल की ओर से वह कुछ परेशान चल रही थी। शनिवार को ही देवास स्थित अपने घर आईं। सुबह उन्होंने सामान्य रूप से चाय-नाश्ता किया था और किसी से फोन पर बात भी की थी। बाद में वह अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
जु जित्सु खिलाड़ी और कोच रोहिणी के पिता बैंक नोट प्रेस के रिटायर्ड कर्मचारी है। रोहिणी चार बहनों में सबसे बड़ी थीं। घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। कारणों का पता नहीं चल पाया है। बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात कारणों से हुई इस आत्महत्या की जांच शुरू कर दी है।
रोहिणी ने हांगझोऊ में हुए 19वें एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वहीं वे बर्मिंघम में आयोजित विश्व खेलों के लिए चुनी जाने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी थीं। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में भारत के लिए कई पदक जीते हैं। रोहिणी ने 2007 में अपने खेल जीवन की शुरुआत की थी और 2015 से पेशेवर रूप से जुजुत्सु में भाग लिया।

You may also like

भीख मांग-मांग कर अमीर बने ये 5 लोग! कोई खरीदता है` गोल्ड तो कोई भरता है 36 हजार का प्रीमियम कमाई जानकर दंग रह जाएंगे आप

अब्दुल्ला सरकार की पूर्ण विफलता के बाद जम्मू-कश्मीर में मोदी का दृष्टिकोण आशाजनक- चुघ

न्यूजीलैंड कैप्टन सोफी डिवाइन का 19 साल का वनडे करियर खत्म, इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच में मिला गार्ड ऑफ ऑनर

धमतरी : श्यामतराई कृषि थोक सब्जी मण्डी का होगा कायाकल्प

विदेशी औरत देख, डोल गया युवक का दिल, कहा- डिनर पर` चलोगी?, फिर ले गया कमरे में और कुंडी बंद कर…