मेष राशि, महीने के अंत में अड़चनें होंगी दूर
मेष राशि के जातक इस सप्ताह अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। तबीयत बिगड़ने की वजह से आपकी योजनाएं बाधित हो सकती हैं। बदलते मौसम की वजह से आपको खांसी जुकाम या बुखार की शिकायत हो सकती है। पुरानी कोई स्वास्थ्य समस्या भी उभर सकती है। आपको अपने खर्चों को नियंत्रित करना होगा, घर की मरम्मत में आपका बड़ा खर्च हो सकता है। इस सप्ताह आपको करियर और कारोबार में इच्छित परिणाम हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। आपको कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर निराशा हो सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत में हालात में सुधार होगा। आपकी सफलता में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। यह सप्ताह मीडिया, रिसर्च, राइटिंग आदि क्षेत्रों से जुड़े जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, इससे आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन में गलतफहमी से बचें।
भाग्यशाली रंग : काला
भाग्यशाली अंक: 7
वृषभ राशि, मनचाही सफलता दिलाएगा ये सप्ताह

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपकी योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। इससे आपके काम भी समय पर पूरे होंगे। सफलता आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। आपके मान सम्मान में इजाफा होगा। यह सप्ताह कामकाजी महिलाओं के लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कारोबार के लिहाज से भी इस अवधि में आपको मनचाहा लाभ मिल सकता है। अगर बिजनेस का विस्तार करने की सोच रहे हैं तो आपको इच्छित सफलता मिल सकती है। इसमें आपको अपने करीबी दोस्तों और परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। साथ ही आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। ध्यान रखें कि किसी पर भी एक सीमा से अधिक भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है। सप्ताह के अंत में आपके काम पूरे होंगे, लेकिन सफलता के उत्साह में किसी से बद्तमीजी न करें। परिवार में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सौहार्द्र बढ़ेगा। प्रेम संबंध विवाह में भी बदल सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 11
मिथुन राशि, विरोधियों से सावधान रहें
मिथुन राशि के जातक इस सप्ताह अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। इसके साथ ही विरोधियों से भी बचकर रहें। वे आपके काम बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। या कुछ छिपे हुए शत्रु आपको भटका सकते हैं। ध्यान रहे कि अपने काम पर फोकस रखना आपके लिए फायदेमंद होगा। किसी से भी विवाद की स्थिति में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें, क्योंकि भटकाव से आपके कार्यों में गलती की आशंका रहेगी और आपके विरोधियों को आपको नीचा दिखाने का मौका मिल जाएगा। सप्ताह के बीच में आपको परिवार में किसी सदस्य की तबीयत को लेकर थोड़ी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों के लिए यह सप्ताह उम्मीद की नई किरण लेकर आ सकता है। इस सप्ताह आपको मेहनत का फल मिलेगा और किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपके संपत्ति से जुड़े विवाद भी सुलझेंगे। वैवाहिक जीवन के लिहाज से सप्ताह अनुकूल रहने वाला है।
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 5
कर्क राशि, विदेश से मनचाहा मुनाफा मिलने के आसार
यह सप्ताह कर्क राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको सप्ताह की शुरुआत में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खासकर विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय शुभ रहने वाला है। कारोबार में विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी। विदेश से जुड़ा काम करने वालों को इस सप्ताह उम्मीद से बढ़कर मुनाफा होने के आसार हैं। इससे आपका मन प्रसन्न होगा। इसके साथ ही नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को कहीं से अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि सप्ताह के बीच में पारिवारिक मामलों में आपकी व्यस्तता अधिक रह सकती है। सप्ताह के अंत में व्यापारिक यात्रा पर जाने का संयोग बन सकता है। यात्रा के दौरान आपको मिलेजुले परिणाम मिलने के आसार हैं। हालांकि आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। प्रेम संबंधों में आपको लव पार्टनर से दूरी विचलित कर सकती है। हालांकि प्रेम संबंधों में सोच समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 3
सिंह राशि, संपत्ति से जुड़ा लाभ मिल सकता है
सिंह राशि वालों के इस सप्ताह मनमुताबिक काम होने से दिल खुश रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको परिवार की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। इससे घर में सुंदर माहौल रहेगा। इसके साथ ही संपत्ति से जुड़ा लाभ भी इस सप्ताह आपको हो सकता है। अगर प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रयास कर रहे थे तो इस सप्ताह आपको मनचाही डील मिल सकती है। यह आपके लिए फायदा दिलाने वाली हो सकती है। इसके साथ ही विदेश में पढ़ाई या बिजनेस करने के लिए कोशिश कर रहे जातकों को भी इस सप्ताह अच्छी खबर मिल सकती है। इससे आपका मन खुश होगा। इस सप्ताह आपको कारोबार के सिलसिले में यात्राओं पर जाना हो सकता है। लेकिन, यात्राएं आपके लिए सफल साबित होंगी। आपको इस सप्ताह करीबी दोस्तों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन के लिहाज से यह सप्ताह शुभ रहने वाला है।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 15
कन्या राशि, करियर में आएंगे उतार चढ़ाव
इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को कारोबार या करियर में उतार चढ़ाव झेलना पड़ सकता है। आपको इस सप्ताह अनचाही यात्राओं पर जाना पड़ेगा जो आपके लिए उम्मीद के मुताबिक लाभ दिलाने वाली नहीं रहेंगी। इससे आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है। कार्यक्षेत्र में आप कम ध्यान दे पाएंगे, जिस वह से आपको उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। यह सप्ताह वर्किंग वूमेन के लिए भी थोड़ा कठिन रहने वाला है। घर और दफ्तर के बीच तालमेल बैठाने में परेशानी हो सकती है। हालांकि आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको कुछ राहत महसूस होगी। इस सप्ताह अपना बजट बनाकर चलें, क्योंकि सप्ताह के बीच में कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकता है जिससे आपकी आर्थिक योजनाएं सुस्त पड़ सकती हैं। सप्ताह के अंत में सेहत का ध्यान रखें। शरीर के साथ लापरवाही न करें। परिवार में सुख चैन रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 9
तुला राशि, भाग्यशाली रहेगा यह सप्ताह
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह भाग्यशाली रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे होंगे और मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। जो लोग ट्रांसफर की सोच रहे थे, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आय के अतिरिक्त स्रोत मिलेंगे और बचत में भी बढ़ोतरी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। सप्ताह के दूसरे भाग में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। आप किसी धार्मिक स्थान पर जाने या परिवार संग पिकनिक की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, लव पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भी सुख और शांति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 2
वृश्चिक राशि, अहंकार न करें, पछताना पड़ेगा
वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह अपनी सेहत और रिश्तों पर खास ध्यान देना होगा। आपकी बातों का असर आपके काम, रिश्तों और करियर पर पड़ेगा, इसलिए गुस्से या अहंकार में आकर किसी को बुरा न कहें। ऐसा करने पर बाद में पछताना पड़ सकता है। अगर आप अपनी आदतों पर काबू रख पाए तो सफलता जरूर मिलेगी। व्यापारियों को किसी भी बड़े सौदे या निवेश से पहले सलाह लेनी चाहिए और किसी कागज पर साइन करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ना जरूरी होगा। सप्ताह के दूसरे हिस्से में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और जोश में आकर गलती करने से बचें। प्रेम संबंधों में समझदारी से व्यवहार करें। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और छोटी बातों को लेकर विवाद से बचें, तभी संबंध मजबूत रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 3
धनु राशि, समय पर काम पूरे होने से होंगे खुश

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पहले से ज्यादा शुभ और फायदेमंद रहेगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको काम और निजी जीवन में सभी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। ऑफिस में सीनियर और जूनियर दोनों आपके साथ सहयोगी रहेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें इस सप्ताह अच्छा अवसर मिल सकता है, जो उनके घर से दूर हो सकता है। आप इस सप्ताह कुछ ऐसी चीजें खरीद सकते हैं, जिनके बारे में आप लंबे समय से सोच रहे थे। घर की सजावट या मरम्मत पर भी खर्च बढ़ सकता है। महिलाएं धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगी। विदेश से जुड़े काम करने वालों को सप्ताह के दूसरे भाग में फायदा होगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी को बातचीत से सुलझाएं और उकसाने वालों से दूरी बनाए रखें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है, खुद को भी मौसमी बीमारियों से बचाकर रखें।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 13
मकर राशि, व्यापार में मिलेगा अच्छा लाभ
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह व्यस्त रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में काम का बोझ बढ़ेगा, जिससे आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। चाहे करियर हो या बिजनेस, सफलता पाने के लिए आपको संघर्ष करना होगा। इसलिए किसी भी काम में लापरवाही न करें और न ही किसी और पर पूरी तरह निर्भर रहें। साथ ही अपनी सेहत का ध्यान रखें, खासकर खानपान और दिनचर्या को संतुलित बनाए रखें, वरना पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो फैसला जल्द लें, देर करना नुकसानदायक हो सकता है। सप्ताह का दूसरा हिस्सा थोड़ी राहत लेकर आएगा। इस दौरान व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है, लेकिन खर्च भी ज्यादा रहेंगे। सप्ताह के अंत में संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी मुश्किल वक्त में आपका साथ देगा।
भाग्यशाली रंग: ग्रे
भाग्यशाली अंक: 6
You may also like
आईपीएल 2025 की विनर्स लिस्ट देखिए, किसे मिले कितने पैसे, पर्पल कैप से ऑरेंज कैप तक की प्राइज मनी
RCB ने पहली बार आईपीएल का खिताब जीता, कप्तान पाटीदार ने साझा की जीत की कहानी
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुनाव में ली जे-म्युंग की जीत, मार्शल लॉ लगाने वाले येओल की पार्टी की करारी हार
IPL 2025 : विराट और RCB की जीत ने बेंगलुरु में मनवा दी 'दिवाली', आतिशबाजी ऐसी की आसमान भी...
IPL 2025: चैंपियन RCB को प्राइज मनी में मिले इतने करोड़, Award-Winners की पूरी सूची देखें यहां