आप रोजाना की डाइट में ऐसे कई फल हैं जिन्हें शामिल कर सकते हैं जैसे कि कीवी, जो सबसे लाभकारी खट्टे फलों में से एक है। खाने में खट्टा मीठा ये फल शरीर को तमाम फायदे पहुंचाने के लिए जाना जाता है।
इसके सेवन से आप अपने पेट से लेकर हार्ट, इम्यूनिटी, स्किन समेत ओवरऑल हेल्थ को बूस्ट कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अधिकतर लोग गलत तरीके से कीवी का सेवन करते हैं। जिस वजह से वो इसका 100 फीसदी लाभ पाने से चूक जाते हैं।
Photos- Freepik
कीवी के पोषक तत्व

इस खट्टे फल में ऐसे तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो इसे सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं, जिनमें शामिल हैं- फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट। ये सभी मिलकर ओवरऑल हेल्थ का समर्थन करते हैं।
कीवी को खाने का सही तरीका क्या है?

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह फल लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है लेकिन अधिकतर लोगों को इसे खाने के सही तरीके के बारे में जानकारी ही नहीं है। आप कीवी को कैसे खाते हैं, इसकी स्किन उतारकर बस ग्रीन वाला पार्ट ही इस्तेमाल करते हैं? तो इससे आपको इस फल का पूरा फायदा कभी नहीं मिलेगा। क्योंकि असल में कीवी को उसकी स्किन के साथ ही खाया जाना चाहिए। इससे आप कीवी के अधिकतम लाभ प्राप्त कर पाते हैं।
छिलके के साथ कीवी खाने के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने अपनी एक पोस्ट में बताया कि आपको कीवी के छिलके फेंकना बंद करना चाहिए क्योंकि इस फल का छिलका भी बहुत पौष्टिक होता है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जो निम्नलिखित हैं-
1- मिलेगा अधिक फाइबर

अगर आप छिलके के साथ कीवी खाना शुरू करते हैं तो आपको केवल इसका गूदा खाने की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक फाइबर मिलेगा, जो गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे पाचन में सुधार होता है और कब्ज से राहत मिलती है।
2- बढ़ जाते हैं एंटीऑक्सीडेंट

इसके अलावा रोजाना कीवी को उसकी स्किन के साथ खाने से इसके एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज बढ़ जाते हैं, क्योंकि कीवी फल के छिलके में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो आपकी सूजन को कम करने के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं।
3- नींद में सहायक

अगर आपको रोजाना रात में अच्छी नींद के लिए स्ट्रगल करना पड़ता है तो कीवी को उसके छिलके के साथ खाना शुरू करें। यह वास्तव में आपको बेहतर नींद में मदद करेगा क्योंकि इसके छिलके में सेरोटोनिन होता है जो एक हार्मोन है जो आपको एक बच्चे की तरह सोने और अधिक शांत रहने में मदद कर सकता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।
You may also like
सांसद खेल महोत्सव से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगी उड़ान : मंत्री वर्मा
ऑस्ट्रेलिया में जहरीले मशरूम से हत्या: महिला को उम्रकैद की सजा
गोरखपुर में महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला: प्रेम जाल में फंसाकर पैसे ऐंठे
युवक ने प्रेमिका के गुस्से में गांव की बिजली काटी, वायरल हुआ वीडियो
धनबाद में पत्नी ने पति की हत्या कर शव को दफनाया