Next Story
Newszop

Jharkhand Weather: झारखंड में 24-25 जून को भारी बारिश की संभावना, IMD ने 10 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Send Push
रांचीः रांची समेत झारखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 19 जून को हुई भारी बारिश के कारण पहले ही स्कूलों को बंद कर दिया गया था। अब 24 और 25 जून को रांची, हजारीबाग समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।



भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण 26 जून तक बारिश जारी रहने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 24 और 25 जून को रांची, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, गुमला और खूंटी में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 25 जून को रांची के साथ-साथ रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम में भी भारी बारिश की संभावना है। इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।



10 जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को भी 10 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर और जामताड़ा शामिल हैं। इन जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है।



बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण बारिश

मौसम विभाग ने विभाग ने यह भी कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण 26 जून तक राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।



Loving Newspoint? Download the app now