बेशक लॉरेन 55 साल की हैं। लेकिन शादी में उन्होंने बिल्कुल किसी जवां लड़की जैसी खूबसूरती दिखाकर लोगों को इंप्रेस कर दिया है। हसीना वाइट कलर का गाउन पहनकर दुल्हन बनी हैं। जिसपर हुई एक- एक डीटेलिंग उनके लुक में चार- चांद लगा रही है। यकीन न हो तो आप खुद ही देख लीजिए लॉरेन का बेहद सुंदर वाइट गाउन। जिसपर 180 बटन लगे हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@laurensanchezbezos)
900 घंटों में बना है लॉरेन का वेडिंग गाउन
डोल्से एंड गब्बाना लेबल का सुंदर- सा वाइट गाउन पहनकर लॉरेन सांचेज दुल्हन बनी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस गाउन को बनाने के लिए कारीगरों में 900 घंटे की मेहनत की है। ताकी हसीना का लुक सबसे बेस्ट बन सके। जबकि जेफ भी क्लासिक ब्लैक कलर के अटायर में कुछ कम नजर नहीं आए। पर दुल्हन बनकर लॉरेन सारी लाइमलाइट लूटती नजर आईं।
कुछ ऐसा है गाउन का डिजाइन

वेडिंग डे के लिए लॉरेन ने टर्टल नेक वाला गाउन चुना है, जो उनके लुक को क्लासिक टच दे रहा है। साथ ही स्लीव्स भी उन्होंने लॉन्ग रखी हैं, जो एलिगेंट नजर आईं। नेकएरिया और स्लीव्स पर हुई लेस डिटेलिंग लुक को हटकर बना रही है। जबकि टॉप पोर्शन का कोर्सेट स्टाइल लॉरेन के फिगर को हाइलाइट करता नजर आया।
स्कर्ट पोर्शन में एन्हांस की ब्यूटी
अटायर का स्कर्ट पोर्शन भी देखते बन रहा है। मरमेड स्टाइल की स्कर्ट पर लेस डिटेलिंग हुई है, जो लुक को एलिगेंट बना रही है। साथ ही फिगर भी उभरता हुआ दिखा। लॉरेन की ड्रेस पर 180 हाथों से बने बटन लगाए गए हैं। जो सिल्क और शिफोन से कवर हुए हैं। यह बटन ड्रेस के फ्रंट और बैक पर ऊपर से लेकर नीचे तक लगे नजर आ रहे हैं।
बेलों वाले डिजाइन भी बढ़ाई खूबसूरती
लॉरेन का गाउन बेशक वाइट कलर का है। लेकिन पूरे गाउन पर डीटेलिंग के लिए बेलों और फूलों वाले पैटर्न ऐड की गए हैं। जिससे अटायर की सुंदरता में चार- चांद लग गए हैं। इस तरह की लेस किसी भी अटायर की खूबसूरती दोगुनी कर देती है। तभी लॉरेन का ओवरऑल लुक भी ब्यूटीफूल नजर आया।
वेल ने ऐड किया लुक में ड्रामा
गाउन को वॉल्यूम देने के लिए लॉरेन ने सिर पर वेल भी लगाई है, जो वाइट कलर ही। वेल की लंबी- सी ट्रेल गाउन के साथ परफेक्टली ट्यून कर रही है। साथ ही हैड कवर होने की वजह से हसीना के चेहरे की ब्यूटी भी एन्हांस होती नजर आई। फिर जैसे ही लॉरेन में एंट्री ली तो उनकी वेल गाउन के साथ बहुत बढ़िया इफेक्ट क्रिएट कर गई।
शादी की और भी फोटोज देखें
जेफ ने भी दिखाया स्वैग

ब्लैक- सूट पहनकर जेफ भी कुछ कम नजर नहीं आए। उन्होंने वाइट क्रिस्प शर्ट पहनी है। जिसपर ब्लैक बटन ऐड किए गए हैं। वहीं, बो लगाकर जेफ ने लुक को अट्रैक्टिव बनाया है। ऊपर ब्लेजर और मैचिंग पेंट डालकर वो स्वेग दिखा रहे हैं। साथ ही शाइन वाले शूज भी कुछ कम नहीं दिखे।
जेफ और लॉरेन की शादी का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। अब जब दोनों एक हो गए हैं। तो सोशल मीडिया पर फोटोज आग की तरह फैल गई हैं।
You may also like
Rajasthan: बेनीवाल का बड़ा बयान, सीएम को हटाने के लिए बिना गहलोत के भाजपा षड्यंत्र नहीं रच सकती
Noise Buds Marine: धांसू Alloy Case और Deep Bass साउंड के साथ अब भारत में!
ब्राह्मणों पर हो रहे हमले कोई संयोग नहीं, सुनियोजित षड्यंत्र : स्वामी आनन्द स्वरूप
अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए काशी से सेवादारों का जत्था रवाना
इतिहास के पन्नों में 29 जूनः महान बल्लेबाज सचिन ने 18 साल पहले हासिल की थी बड़ी उपलब्धि