Taurus Horoscope Today 20 May, 2025 : आज वृषभ राशि का करियर राशिफल : वृषभ राशि के जातकों का कामकाज और कारोबार आज अच्छा चलेगा। आपको आज लोहे और तांबे से संबंधित वस्तुओं के कारोबार में विशेष रूप से लाभ मिलेगा। जो लोग बिजली से संबंधित काम करते हैं उनके काम में भी आज गति देखने को मिलेगी। नौकरी में आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको वरिष्ठ सहकर्मियों और अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक योजना भी आज सफल होगी। और आप आज अपने खर्च को संतुलित रख पाने में सफल होंगे। आज वृषभ राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : वृषभ राशि के जातकों को आज लव लाइफ के मामले में प्रेमी की ओर से खुशी मिलेगी और आपका रिश्ता भी आज मजबूत बनेगा। आपको वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज सितारे खुशियां देने वाले हैं। आपको आज जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। जो लोग घर की मरम्मत या गृह निर्माण का प्लान कर रहे हैं उनको आज प्रयास करना चाहिए सफलता पाएंगे। पिता और घर के बड़ों से आपको आज सहयोग मिलेगा। बच्चों की शिक्षा से संबंधित किसी मामले को आज सुलझाने में आपको समय और धन खर्च करना होगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा। आज वृषभ राशि की सेहत : वृषभ राशि के लोगों को आज अपने खानपान पर संयम रखने की जरूरत है। जिन जातकों को हृदय रोग अथवा रक्तचाप से संबंधित समस्या है उनकी परेशानी बढ़ने की आशंका है इसलिए परहेज का ध्यान रखें। आज वृषभ राशि के उपाय : वृषभ राशि के लोगों को आज उपाय के तौर पर सूर्य देव को जल अर्घ्य देना चाहिए और लाल गाय को गुड़ रोटी खिलाना चाहिए।
You may also like
20 मई से इन 2 राशि वालो को मिलेगी हर दुख से आजादी,खुद संकट मोचन आ रहे हैं इनके घर
Result 2025- JAC ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया, ऐसे करें चेक
SI भर्ती रद्द होगी या नहीं? आज कैबिनेट सब-कमेटी लेगी बड़ा फैसला, 26 मई को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों में गहरी बेचैनी
Rajasthan Weather: आग से तप रहे राजस्थान के लिए मौसम विभाग ने दी खुशखबर, मानसून की एंट्री का कर दिया ऐलान
Education News- उत्तर प्रदेश सरकारन ने दिया शिक्षकों को तोहफा, इस काम को नहीं करना होगा