टीवी सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' की एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वो पिछले कुछ साल से रेस्टोरेंट मालिक गुलाम गौस दीवानी को डेट कर रही थीं। पर अब उनका ब्रेकअप हो गया है। दोनों एक महीने पहले अलग हो गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।
'बॉम्बे टाइम्स' की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, क्रिस्टल डिसूजा और गुलाम गौस दीवानी अब साथ नहीं हैं। इन्होंने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है। हालांकि, दोनों ने ही ना तो अपने रिलेशनशिप का और ना ही इसके खत्म होने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
अलग हो गए हैं क्रिस्टल और गुलाम
सूत्र ने BT को बताया, 'वे अलग हो गए हैं। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखा है और करीब एक महीने पहले हुए अपने ब्रेकअप पर बात नहीं करना चाहती हैं।' जब उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने 'नो कॉमेंट्स' कहकर जवाब दिया।
सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो
क्रिस्टल और गुलाम ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, गुलाम ने क्रिस्टल के साथ पोस्ट को डिलीट नहीं किया है। पर 1 मार्च 2025 के बाद से ही उन्होंने क्रिस्टल के साथ एक भी पोस्ट शेयर नहीं किया है।
'लाफ्टर शेफ्स' में नजर आई थीं क्रिस्टल
क्रिस्टल के बारे में बता दें कि उन्होंने साल 2007 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। पर 'एक हजारों में मेरी बहना है' में जीविका सिंह बनकर घर-घर में पहचान बनाई थी। उन्हें पिछली बार 2024 में 'लाफ्टर शेफ्स' में देखा गया था। वो अपनी दोस्त निया शर्मा का सपोर्ट करने के लिए मेहमान बनकर आई थीं। इसके अलावा वो वेब सीरीज 'फितरत' और 'फर्स्ट कॉपी' में नजर आ चुकी हैं। उनके पास फिल्म 'जागीर' भी है।

You may also like

Stocks to Buy: आज Adani Green Energy और Varun Beverages समेत इन शेयरों में तेजी के संकेत, करा सकते हैं फायदा

Delhi pollution News: दिल्ली प्रदूषण मुक्त बनाना है तो ये 7 उपाय अपना ले सरकार, यूरोप से सीखने की जरूरत

आजˈ जो बताने जा रहे है वो जरूर पढ़े क्योंकि स्वयं के नाख़ून देखने से आप जान जाओगे की कौन सा रोग है शेयर जरूर करे﹒

बारिशˈ के मौसम में साँपों को रखना है घर से दूर? तो करें इस चीज़ का छिड़काव, कौसों दूर भागेंगे सांप﹒

गायˈ के गोबर से हर साल 60 लाख रु कमा रहा किसान का बेटा नौकरी छोड़कर शुरू किया अनोखा बिजनेस﹒