अगली ख़बर
Newszop

घुटने पर बैठकर चलाया तीर कमान... ताजमिन ब्रिट्स के इशारे के पीछे छिपा है बड़ा कारण, शतक के बाद क्यों किया ऐसे सेलिब्रेट?

Send Push
महिला विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज ताजमिन ब्रिट्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने एक साल में पांच वनडे शतक बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनकर कमाल कर दिया है। ब्रिट्स ने 41 पारियों में अपना 7वां वनडे शतक पूरा किया जो किसी भी महिला क्रिकेटर के लिए सबसे तेज है। उन्होंने मेग लैनिंग के 44 पारियों के रिकॉर्ड को तोड़ा। यह जीत दक्षिण अफ्रीका के लिए बहुत अहम थी क्योंकि पहले मैच में उन्हें इंग्लैंड से करारी हार मिली थी।

ब्रिट्स ने कर दिया कमालब्रिट्स का यह शानदार प्रदर्शन तब आया जब उनकी टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 231 रन बनाए थे जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 40.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ब्रिट्स ने इस मैच में 232 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह जीत दक्षिण अफ्रीका के अभियान को पटरी पर लाने वाली साबित हुई।

शतक के बाद गजब का सेलिब्रेशन
ब्रिट्स, जो कभी भाला फेंकने वाली एथलीट थीं और 2010 में विश्व जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी थीं एक कार दुर्घटना के कारण अपने ओलंपिक सपने को पूरा नहीं कर पाईं। 2011 में हुई इस दुर्घटना ने 2012 के लंदन ओलंपिक में जाने का उनका सपना तोड़ दिया था। हालांकि उनके दाहिने बाइसेप्स पर बने ओलंपिक रिंग्स का टैटू उनके उस सपने की याद दिलाता है। ब्रिट्स ने 2018 तक भाला फेंकना जारी रखा लेकिन हाल के सालों में वह दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख क्रिकेटरों में से एक बन गई हैं।




उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाने के बाद गजब का सेलिब्रेशन किया। ब्रिट्स ने पहले सेंचुरी लगाई और इसके बाद वे अपने एक घुटने पर बैठ गईं। इसके बाद उन्होंने तरकश से तीर निकालकर धनुष में लगाकर चलाने का इशारा किया। इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

क्यों किया ऐसा सेलिब्रेशन?धनुष-बाण वाली तस्वीर के पीछे भी उतनी ही दिलचस्प कहानी थी, और यह विचार कुछ दक्षिण अफ़्रीकी फैंस से आया था। ब्रिट्स ने अपने सेलिब्रेशन पर कहा, 'सिनालो (टीम की विकेटकीपर) ने वास्तव में हमारा इंटरव्यू लिया और पूछा कि अगला जश्न क्या होगा और मैंने इसे प्रशंसकों के सामने रखा। मैंने कहा, 'मुझे अपना जश्न बताइए क्योंकि 50 रन सिर्फ मेरे पिता के लिए रहेंगे।' और फिर मेरे पास दो छोटी लड़कियां थीं, वे 13 साल की हैं। एक ऑस्ट्रेलिया में रहती है, एक दक्षिण अफ़्रीका में। लेकिन वे दक्षिण अफ़्रीका से हैं और उन्होंने मुझे अपना जश्न मनाने के लिए कहा। तो, हां, वह जश्न उनके लिए था।'



हर साल के साथ शानदार प्रदर्शनब्रिट्स के करियर की शुरुआत में उनकी स्ट्राइक रेट कम थी लेकिन उन्होंने धीरे-धीरे खुद को दक्षिण अफ्रीका की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक के रूप में विकसित किया है। उनके बल्लेबाजी के आंकड़े साल दर साल बताते हैं कि उन्होंने कितना सुधार किया है। 2021 में उनका औसत 27.33 और स्ट्राइक रेट 52.22 था। 2022 में यह औसत गिरकर 16.33 और स्ट्राइक रेट 55.05 हो गया। लेकिन 2023 में उन्होंने वापसी की और उनका औसत 33.22 और स्ट्राइक रेट 87.94 रहा। 2024 में उनका औसत 27.55 और स्ट्राइक रेट 72.51 था। वहीं 2025 में उनका प्रदर्शन असाधारण रहा जिसमें उनका औसत 83.22 और स्ट्राइक रेट 96.14 रहा।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें