पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर स्थित पेशवाओं के महल के तौर पर विख्यात शनिवारवाड़ा में नमाज अदा का मामला सामने आया था। शनिवारवाड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें महिलाएं नमाज पढ़ती दिखी थीं। इस वीडियो के वायरल होने पर विवाद हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुणे पुलिस ने अब एक्शन लेते हुए शनिवारवाड़ा में नमाज अदा करने के आरोप में तीन अज्ञात महिलाओं पर केस दर्ज किया है। तीनों महिलाओं पर प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल कानून 1959 के तहत केस दर्ज किया गया है। महिलाओं पर ऐतिहासिक तौर पर संरक्षित शनिवारवाड़ा में गैरकानूनी गतिविधि का आरोप लगाया गया है।
पुणे के शनिवारवाड़ा में नमाज अदा करने की घटना शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे की बताई जा रही है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग यानी एएसआई ने पुणे सिटी पुलिस थाने में शिकायत दी थी। इस मामले ने तूल भी पकड़ा है। बीजेपी की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी समेत हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने आक्रोश जताते हुए शनिवारवाड़ा में विरोध जताते हुए नमाज अदा करने वाले स्थान पर शुद्धिकरण की पूजा भी की। इस मामले में सियासत भी गर्माई। शनिवारवाड़ा में मराठा साम्राज्य के पेशवा रहते थे। पुणे आने वाले पर्यटक शनिवारवाड़ा देखने जरूर जाते हैं। शनिवारवाड़ा परिसर में एक मजार भी है। हिंदूवादी संगठनों ने उसे भी हटाने की मांग की है।
Pune: Showdown over Namaz inside Shaniwar Wada, BJP MP holds protest, 'purifies' the fort. India Today's Dipesh Tripathi shares details #ITVideo #ShaniwarWada #Maharashtra #Pune | @SnehaMordani @dipeshtripathi0 pic.twitter.com/5fvdDHhm71
— IndiaToday (@IndiaToday) October 21, 2025
पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अब नमाज अदा करने वाली महिलाओं पर केस दर्ज किया है। अभी ये पता नहीं चल सका है कि महिलाएं पुणे की ही हैं या किसी और शहर से यहां आई थीं। शनिवारवाड़ा में नमाज अदा किए जाने की ये पहली घटना है। फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ में शनिवारवाड़ा का इतिहास दिखाया गया था। जिसकी वजह से पुणे की ये जगह और प्रसिद्ध हो गई। शनिवारवाड़ा अब नमाज अदा किए जाने के कारण चर्चा में है। हालांकि, पुलिस की ओर से महिलाओं पर केस दर्ज किए जाने के बाद अब चर्चा थमने के आसार हैं।
The post Namaz In Shaniwar wada: पुणे के शनिवारवाड़ा में नमाज अदा करने पर तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज, हिंदूवादी संगठनों ने जताया था आक्रोश appeared first on News Room Post.
You may also like
रावलपिंडी टेस्ट: स्टब्स का अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान से पहली पारी के आधार पर 148 रन पीछे
आजाद हिंद सरकार की वर्षगांठ पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि
मतदान पूर्व और मतदान दिवस पर मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति द्वारा प्रिंट विज्ञापनों का पूर्व-प्रमाणन
सांसद सेवा केन्द्र में विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने केन्द्रीय कानून मंत्री को दी दीपावली की शुभकामनाएं
केशव महाराज का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 333 पर ऑलआउट किया