इंटरनेट डेस्क। आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में लोग ना जाने कैसे कैसे वीडियो बना लेते है। लोग अपनी जान तक की परवाह नहीं करते और एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट कर लेते हैं। ऐसा ही एक खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
क्या दिख रहा वीडियो में
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक रेलवे की पटरियों के बीच में लेटा हुआ है। तभी एक ट्रेन तेज रफ्तार से उसके ऊपर से गुजरती है। वहीं, पटरी की दूसरी ओर बैठा उसका दोस्त इन सारी हरकतों को अपने कैमरे में कैद कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो वह युवक अपना बैग चलती ट्रेन के पहियों के नीचे से फेंककर बाहर निकालता है, जो अपने आप में बेहद जोखिम भरा काम है। मगर वो यहीं नहीं रूकता है। शख्स एक और खतरनाक स्टंट को अंजाम देता है। कुछ देर बाद वह खुद भी चलती ट्रेन के नीचे से बाहर निकल जाता है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस वीडियो एक्स पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, यमराज की बुआ का लड़का। वीडियो कहां का है इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। मगर स्टंट करने वाला शख्स और उसे कैमरे कैद करने वाले दोस्त की बातचीत सुनकर ये साफ है कि दोनों विदेशी नागरिक हैं।
pc- republicbharat.com
You may also like
विधवा, वृद्धा और दिव्यांग पेंशन में करीब 3 गुना की बढ़ोतरी, मिलेगा 1100 रुपये प्रति माह
Motorola Razr 60 Ultra: ऐसा डिज़ाइन पहले कभी नहीं देखा होगा,कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान!
केंद्र सरकार की मज़दूर विरोधी नीतियों के विराेध में नाै जुलाई काे करेंगे हड़ताल और प्रदर्शन : भूपेंद्र
'पंचायत' फेम एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में 'बाहरी' होने पर जताया दुख
New Railway Route : 262 किलोमीटर नई रेल लाइन पर जल्द दौड़ेगी ट्रेनें, जानिए क्या है बड़ा फायदा!