Next Story
Newszop

Guru Purnima 2025: जाने इस बार कब हैं गुरू पूर्णिमा और क्या रहेगा शुभ मुहूर्त, बन रहा इस बार ये खास योग

Send Push

इंटरनेट डेस्क। भारत में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वैसे भी भारत में गुरू का स्थान हमेशा से ही सर्वाेपरि रहा है। गुरु पूर्णिमा का पर्व हर वर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। यह दिन केवल शिष्य और गुरु के संबंध को ही नहीं, बल्कि ज्ञान, श्रद्धा और आत्मिक उन्नति के महत्व को भी दर्शाता है। तो चलिए जानते हैं कब मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा का पर्व।

जाने कब हैं गुरू पूर्णिमा
पंचांग के मुताबिक आषाढ़ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 10 जुलाई को 1 बजकर 36 ए.एम पर होगी और अगले दिन 11 जुलाई को सुबह 2 बजकर 6 मिनट पर इसका समापन होगा। उदया तिथि के आधार पर गुरु पूर्णिमा का पर्व 10 जुलाई को मनाया जाएगा।

इंद्र योग में मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा
इस बार गुरु पूर्णिमा पर इंद्र योग बन रहा है। ये योग सुबह से शुरू होगा और रात 9 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वैधृति योग का निर्माण होगा।

गुरु पूर्णिमा मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4.10 बजे से 4.50 ए.एम तक।
अभिजीत मुहूर्त- दिन में 11. 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक।

pc-navbharatlive.com

Loving Newspoint? Download the app now