अगली ख़बर
Newszop

Dharmendra: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल से लौटे घर, तबीयत बिगड़ने पर कराया गया था भर्ती

Send Push

इंटरनेट डेस्क। कुछ दिनों से बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है। 10 नवंबर को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उन्होंने जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ी। 11 नंवबर को कई न्यूज चैनलों ने उनके निधन की खबर भी चला दी, लेकिन फिर उनकी बेटी ईशा ने इन खबरों को अफवाह बताया। अब घर्मेंद्र घर वापस आ गये है।

image

अस्पताल से मिली छुट्टी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो धर्मेंद्र को 48 घंटों के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह अपने परिवार संग सही सलामत घर वापस आ गए हैं। हालांकि, अभी उनकी हालत में कितना सुधार है, इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। 89 साल के धर्म पाजी की तबीयत बिगड़ने पर उनके परिवार और फैंस की चिंता बढ़ गई थी। अभिनेता के चाहने वाले दिन और रात उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे।

image

आई थी ये खबर
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार 10 नवंबर को खबर आई थी कि धर्मेंद्र को सांस लेने में तखलीफ हो रही थी, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर की निगरानी में एक्टर का इलाज चला। इस दौरान ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि अभिनेता की हालत ज्यादा गंभीर हो गई है और इसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया।

pc- livetimes.news,moneycontrol.com, ndtv.in

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें