इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के घर में आज खुशी का माहौल है। जी हां जानकारी के अनुसार उनके दामाद गौतम अश्विनी अनखड़ न्यायाधीश बन गए है। खबरों की माने तो उनके दामाद को बॉम्बे हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति करीब एक साल से चल रही प्रक्रिया के बाद हो पाई है।
गौतम अश्विनी अनखड़ की बॉम्बे हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अनखड़ ने लंबे समय तक कानूनी क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी हैं और उनकी नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया पिछले एक साल से चल रही थी।
दरअसल, केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति भवन ने गौतम अश्विनी अनखड़ को बॉम्बे हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के लिए आदेश जारी किया है। यह नियुक्ति एडवोकेट कोटे के तहत की गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 24 सितंबर 2024 को उनके नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी।
You may also like
जींद : प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
हिसार : सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक सशक्तिकरण बारे युवाओं का संकल्प
भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी का भाई नेहल अमेरिका में गिरफ्तार
(अपडेट) झारखंड करमा खदान हादसा : डीसी ने कहा-चार मजदूरों की मौत की होगी जांच, दोषियों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई
श्री मद भागवत ज्ञान महायज्ञ का समापन