इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजनीति में इस समय बयानों की बाढ़ आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। मदन राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत इन दिनों अपने ही आलाकमान से खासे परेशान हैं, क्योंकि आलाकमान अब गहलोत के विरोधी माने जाने वाले सचिन पायलट को तरजीह दे रहा है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राठौड़ ने कहा- अशोक गहलोत को अब यह डर सता रहा है कि यदि पार्टी आलाकमान ने सचिन पायलट को ही राजस्थान का भविष्य मान लिया तो उनकी राजनीति लगभग खत्म मानी जाएगी। इसी भय के चलते वे किसी भी हद तक जाकर बयानबाजी कर रहे हैं, ताकि आलाकमान की नजरों में खुद को जिंदा रख सकें।
भाजपा नेता ने चुटकी लेते हुए कहा कि गहलोत को दूसरों के घर में झांकने से पहले अपना घर देखना चाहिए। अगर वे अपने संगठन और पार्टी के भीतर झांकेंगे तो उन्हें खुद समझ में आ जाएगा कि असली हालात क्या हैं।
pc- ndtv raj
You may also like
महाराष्ट्र सरकार का तीन भाषा नीति को वापस लेना स्वागत योग्य कदम : रजनी पाटिल
मेघालय घूमने का प्लान बना रहे पर्यटक ध्यान दें! टूर के समय करना होगा ये जरूरी काम? राजा रघुवंशी हत्याकांड के चलते हुआ आदेश
Pitron Ke Naraj Hone Ke Sanket : इन घटनाओं से मिलता है पितरों की नाराजगी का संकेत, समय रहते कर लें उपाय
क्या भारत और चीन से एकसाथ भिड़ने की ताकत रखता है अमेरिका? 500% टैरिफ की लटकाई है तलवार
निवाड़ी में बनेगा विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त शूटिंग रेंज