इंटरनेट डेस्क। हमास के लिए अब और भी मुश्किले खड़ी हो सकती है। इसका कारण यह हैं कि अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को आखिरी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर इजरायली बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो हमास के लिए हालात कठिन और बदतर हो सकते हैं। इतना ही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए इजरायल अमेरिका की शर्तों पर राजी हो गया है।
जानकारी के अनुसार अमेरिका लगातार हमास के साथ बातचीत कर रहा है। हमास से बंधक बनाए गए सभी लोगों को तुरंत रिहा करने की भी मांग की गई है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखे अपने पोस्ट में ट्रंप ने हमास को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। ट्रंप ने लिखा, “हम हमास के साथ बहुत गंभीर स्तर पर बातचीत कर रहे हैं।
अगर ऐसा नहीं होता है तो उनकी हालत और भी ज्यादा खराब हो जाएगी। यह हमास के लिए मेरी आखिरी चेतावनी थी। इसके बाद दूसरी नहीं होगी। ट्रंप ने बातचीत के बारे में और जानकारी देते हुए कहा कि हमास कुछ ऐसी मांगे कर रहा है, जो कि ठीक नहीं है।
pc- hindustan
You may also like
अफगाानी एयरबेस को लेने के अमेरिका के इरादे के खिलाफ खड़ा हुआ भारत, बगराम पर बनते नए अलायंस
गले में बाल फंस जाए तो क्या करना` चाहिए? डॉक्टर ने बताया घर पर 2 मिनट में कैसे करें गला साफ
10 अक्टूबर 2025 वृश्चिक राशिफल : आत्मविश्वास बनाए रखना महत्वपूर्ण है, नए अवसर मिलेंगे
2 करोड़ की तगड़ी सैलरी साथ में फ्री` खाना और आलीशान रहना… फिर भी कोई नहीं चाहता ये नौकरी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
10 अक्टूबर 2025 मीन राशिफल : विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी, मेहनत का मिलेगा लाभ