इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर एक बार तो आपको भी शर्म आ जाएगी। यहां पर एक व्यक्ति ने अपने ही भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। ये मामला बस्ती के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र का है। यहां पर एक महिला ने बेटा न पैदा होने पर प्रताड़ित करने का मामला पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। महिला ने जेठ पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। वाल्टरगंज पुलिस ने मामले में पति, जेठ सहित सात ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शादी अक्टूबर 2013 में हुई थी। ससुरालियों ने दहेज और बार-बार लड़की पैदा होने के कारण महिला को प्रताड़ित किया।
पति ने की बुरी तरह मारपीट
इसी बात का फायदा उठाकर महिला का जेठ गत 17 अगस्त को कमरे में घुस गया। इसके बाद वह महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर जेठ ने किसी को कुछ बताने पर गला दबाकर मारने की धमकी दी गई। इस बात की जानकारी पति को दी तो उसने भी बुरी तरह मारपीट की।
पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया मामला
इसके बाद में ससुरालियों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। ससुरालियों ने महिला से बोल दिया कि अगर घर में रहना है तो एक लाख रुपया लेकर आओ। पुलिस ने उत्पीड़न, मारपीट, रेप के प्रयास सहित अन्य धाराओं में पति, जेठ समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
PC:bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
आज का वृश्चिक राशिफल, 4 अक्टूबर 2025 : करियर में मेहनत भरा रहेगा, संतान से शुभ समाचार मिलेगा
मुंबई वालों के लिए गुड न्यूज, अंधेरी समेत इन इलाकों में म्हाडा की तरह घर बेचने जा रही BMC, जानिए कैसे मिलेंगे
अंबिकापुर: आदि कर्मयोगी अभियान के तहत मलगवां खुर्द और रामनगर में विशेष ग्राम सभा
(अपडेट) रेल मंत्री और जापान के मंत्री ने सूरत हाई-स्पीड रेल परियोजना स्थल का दौरा किया
अगर अचानक किसी को आने लगे हार्ट` अटैक तो घबराएं नहीं। ये 5 देसी उपाय दे सकते हैं ज़िंदगी की नई सांस जानिए कैसे करें तुरंत इलाज