Next Story
Newszop

Rajasthan: अशोक गहलोत ने अमित शाह पर लगा दिया है ये गंभीर आरोप

Send Push

जयपुर। पूर्व मुख्यमंंत्री अशोक गहलोत ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार समेत अन्य राज्यों में सरकार गिराने की साजिश को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। इस संबंध में अशोके गहलोत ने सोशल मीडिया के भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित कई केन्द्रीय नेताओं पर निशाना साधा है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से बताया कि राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार समेत अन्य राज्यों में सरकार गिराने की भाजपा की साजिश के संबंध में मीडिया से बातचीत हुई। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि वो षडयंत्र भी इन्होंने किया है, वो षडयंत्र नरेंद्र मोदी की सरकार के वक्त में अमित शाह ने किया, उस वक्त में धमेंद्र प्रधान ने किया, गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया ठीक है। इन सबने मिलके ये षडयंत्र किया था, जिसको हमने फेल कर दिया, हिंदुस्तान में एकमात्र सरकार राजस्थान की रही, इन्होंने मध्यप्रदेश सरकार बदल दी, कर्नाटक की बदल दी, महाराष्ट्र की बदल दी, राजस्थान की बदल नहीं पाए।

ये तमाम जो षडयंत्रकारी थे यही लोग थे, जिन्होंने रिवोल्ट करवाया हमारी पार्टी के अंदर, पैसे बांटें, पैसे बांटें हैं ये प्रूफ है मेरे पास और क्या-क्या बताएं आप को क्या-क्या नहीं हुआ है। तो जिस प्रकार के हालात बनाए इन्होंने ये संविधान के माफिक है क्या, आज संविधान दिवस मना रहे हैं क्या मना रहे हैं पता नहीं क्या नाम रखा है। अशोक गहलोत ने कहा कि इनको पूछो तुम सरकार जो गिरा रहे थे हॉर्स ट्रेडिंग से महाराष्ट्र में, कर्नाटक में और मध्यप्रदेश में कितना पैसा बांटा होगा कल्पना नहीं कर सकते।

PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now