इंटरनेट डेस्क। टीवी के जाने माने अभिनेता आशीष कपूर एक बड़ी परेशानी में घिर गए हैं। उन पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है। खबरों के अनुसार, पुलिस ने मामले में अभिनेता आशीष कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। 40 साल के जाने-माने एक्टर आशीष कपूर को महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है।
खबरों के अनुसार, ये मामला राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है सहित कई टीवी शोज में अहम किरदार निभाने वाले आशीष कपूर पर महिला ने कथित तौर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
महिला ने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी कि आशीष कपूर ने दिल्ली में अपने घर पर अगस्त के दूसरे वीक में फ्रेंड के घर पर हाउस पार्टी रखी थी। इस दौरान अभिनेता ने महिला के साथ बाथरूम में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला ने इस संबंध में 11 अगस्त को दिल्ली में मामला दर्ज करवाया था। इस पर पुलिस ने करवाई करते हुए आशीष कपूर को गिरफ्तार कर लिया है।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
खाली पेट ये चीज़ें खाने से पेट में मचता है बवंडर, आंतें हो जाती हैं परेशान
सिर्फ एक्टिंग से` ही नहीं होटल खोलकर भी करोड़ों कमा रहे हैं ये 3 बॉलीवुड सितारे लिस्ट में कई हैरान करने वाले नाम हैं शामिल
खाली पेट खाएं 2 लहसुन की कलियाँ, बीमारियाँ होंगी दूर तेज़ी से
राष्ट्रहित में कार्य होने से कांग्रेसी नेताओं के पेट में दर्द शुरू हो जाता है: अरुण साव
यश जौहर: बॉलीवुड को अलग पहचान दिलाने वाले महान फिल्म निर्माता