Next Story
Newszop

PM Modi का ये करीबी नेता बन सकता है भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष!

Send Push

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का रास्ता साफ हो गया है। पार्टी ने इसके लिए 50 प्रतिशत प्रदेश अध्यक्ष वाला कोरम तय कर लिया है। अब जल्द ही भाजपा की ओर से नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा सकता है। खबरों के अनुसार, भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में तीन नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।

ये तीनों ही नेता केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। ये तीन नेता मनोहर लाल खट्टर, भूपेंद्र यादव और शिवराज सिंह चौहान हैं। इसमें से किसी एक को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसा होता है प्रदेशाध्यक्ष बनने वाले नेता को मंत्री पद से हटना होगा। इससे साफ है कि फिर मोदी मंत्रिमंडल में भी फेरबदल होगा। आपको बता दें के भाजपा के ये तीनों ही नेता आरएसएस बैकग्राउंड के हैं।हालांकि भाजपा इस पद के लिए महिला कार्ड भी खेल सकती हैं। इस पद के लिए कई महिला नेता भी दावेदार बताई जा रही हैं।

तीनों को ही है संगठन में काम करने का है लंबा अनुभव
मनोहर लाल खट्टर, भूपेंद्र यादव और शिवराज सिंह चौहान विवादों से दूर रहकर काम करने वाले हैं। तीनों को ही संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। इन तीनों में हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इन्हें पीएम नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी नेताओं में शुमार किया जाता है।

इसी कारण भाजपा अध्यक्ष पद के लिए उनका नाम भी तेजी से चर्चा में है। मनोहर लाल खट्टर की छवि एक सख्त एवं ईमानदार लीडर की मानी जाती है। उनके नाम पर आरएसएस भी सहमत हो जाएगा। वहीं भूपेंद्र यादव भी अध्यक्ष पद की रेस में मजबूत माने जा रहे हैं। उन्हें भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। वह पार्टी में कई महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

PC:thehansindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now