खेल डेस्क। कांटा लगा सॉन्ग से धमाल मचाने वालीं शेफाली जरीवाला का शुक्रवार रात अचानक निधन हो गया था। अब अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला की मौत की वजह का खुलासा हुआ है। मौत के बाद शेफाली के घर की फोरेंसिक टीम और मुंबई पुलिस ने जांच की थी। इस अभिनेत्री की मौत के बाद से ही ऐसा कहा जा रहा था कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था।
खबरों के अनुसार, पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि शेफाली की मौत अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही हो गई थी। अंबोली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि मौत का कारण उनका बीपी कम होना है।
पुलिस की ओर से अब शेफाली के पति पराग त्यागी के बयान दर्ज किए गए हैं। पराग ने पुलिस को बताया कि शेफाली फ्रिज से खाना खाने के बाद बेहोश हो गई थी। शेफाली ने कथित तौर पर घर पर सत्यनारायण पूजा के लिए व्रत रखा था।
पुूलिस को शेफाली के घर में एंटी-एजिंग और स्किन ग्लो टैबलेट्स से भरे दो डिब्बे मिले हैं, जिनमें ग्लूटाथियोन और विटामिन की गोलियां हैं।
PC:udaipurtimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
जिला जज ने डीएम के साथ जेल की परखी व्यवस्थाएं, बंदियों को दिखाई सुधार की राह
जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये राजा भैया
पीवीएन माधव होंगे आंध्र प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष, पार्टी हाईकमान ने नाम किया तय
(अपडेट) मन में बेजुबान पशुओं के कल्याण की भावना के साथ करें कार्य : राष्ट्रपति मुर्मु
बांग्लादेश खिलाफत मजलिस सभी 300 सीटों पर लड़ेगी चुनाव