मंदसौर, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । मध्यप्रदेश के मंदसौर के भानपुरा में भारी बारिश के बीच पुलिस की गाड़ी में एक अजगर घुस गया। वाकया रविवार-सोमवार की दरमियानी रात का है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में अजगर को पुलिस की गाड़ी से निकलते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, भानपुरा स्थित बड़े महादेव मंदिर क्षेत्र में डायल 100 की गाड़ी नाइट पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान अजगर गाड़ी में घुस गया। जैसे ही ड्राइवर को इसका पता चला, उसने फौरन गाड़ी रोक दी। ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल भगत सिंह जादौन गाड़ी से नीचे उतरे, हालांकि अजगर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। वो खुद ही गाड़ी से निकला और जंगल की ओर चला गया। भानपुरा पुलिस के मुताबिक अजगर की लंबाई करीब 12 फीट थी।
—————
(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया
You may also like
पैसे की वजह से BCCI ने… IND vs PAK मैच पर रविचंद्रन अश्विन के नाम पर हो गया कांड, सामने आया बडा फर्जीवाड़ा
शनि देव की प्रसन्नता के संकेत: जानें शुभ संकेतों के बारे में
Aaj Ka Rashifal: आज बुध और चंद्रमा के शुभ संयोग से इन 6 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 T20I के लिए टीम की घोषणा की
Aaj Ka Panchang: आज नाग पंचमी और मंगला गौरी व्रत एक साथ, जानिए आज दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त राहुकाल और चौघड़िया की पूरी जानकारी