Next Story
Newszop

जनजातीय विरासत बचाने में जुटी सरकार, 6928 घर चिन्हित

Send Push

image

image

रामगढ़, 26 जून (Udaipur Kiran) । भारत सरकार की धरती आबा जन भागीदारी अभियान का असर रामगढ़ में भी दिखेगा। यहां भी जनजातीय विरासत को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर आदिवासी समाज के घरों तक सरकारी कर्मचारी पहुंचने लगे हैं। जनजातीय समुदाय को सशक्त करने के लिए उन्हें हर वह लाभ सरकार देना चाहती है, जिसके वे हकदार हैं। रामगढ़ जिले में जनजातीय समूह की बस्ती में रहने वाले समुदायों को आधार कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और जनजातीय विशिष्ट अधिकार योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए उन सभी घरों को पहले चिन्हित किया जा रहा है, जहां जरूरतमंद परिवार मौजूद है।

जिले के सभी छह प्रखंडों में अब तक 6928 घरों को चिन्हित किया जा चुका है। हालांकि यह प्रक्रिया अभी जारी है। 30 जून को जब सर्वे का कार्यक्रम खत्म होगा, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि रामगढ़ जिले में कितने घर ऐसे हैं, जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

सबसे अधिक पतरातु में रह रहे आदिवासी

धरती आबा चंद भागीदारी अभियान के तहत अब तक पतरातू प्रखंड में 4142 से अधिक घरों को चिन्हित किया जा चुका है। पतरातू ऐसा प्रखंड है जहां सबसे अधिक जनजातीय समूह के लोग रह रहे हैं। रामगढ़ सदर प्रखंड के कुंदरु कला गांव में 50 घरों को चिन्हित किया गया है। मांडू प्रखंड में सर्वे के दौरान 796 घरों को चिन्हित किया गया है। गोला प्रखंड में 1920 घरों को चिन्हित किया गया है, जहां जनजातीय समुदाय को सशक्त करने की जरूरत है। चितरपुर प्रखंड में मात्र 20 घरों को ही चिन्हित अभी तक किया जा सका है। अभी तक दुलमी प्रखंड का आंकड़ा स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मांडू प्रखंड के बड़गांव पंचायत अंतर्गत ग्राम भुइयांडीह और ग्राम पंचायत सारू बेड़ा के पंचायत सचिवालय में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जनभागीदारी कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों की ओर से ग्रामीणों में बीच समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। दोनों शिविरों में पेंशन के छह, राशन कार्ड से जुड़े सात, आधार से जुड़े छह, आवास और मनरेगा से करीब 55 आवेदन प्राप्त हुए।

वहीं स्वास्थ्य कर्मियों ने शिविर में आए ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच किया। 20 लोगों का शुगर, 25 लोगों का एनीमिया और 26 लोगों का बीपी की जांच की गई।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Loving Newspoint? Download the app now