भोपाल, 16 जुलाई (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव के निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वर्गीय यादव ने अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अनुषांगिक संगठनों के कार्य में समर्पित करते हुए राष्ट्र सेवा में योगदान दिया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने ब्रह्मानंद यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. यादव ने अपना जीवन शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित किया। देवड़ा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत
You may also like
मोहम्मद सिराज के साथ बहुत गलत हुआ, वर्कलोड मैनेजमेंट पर आकाश चोपड़ा की ये बात BCCI को चुभ जाएगी
ताश के पत्तों में बादशाह की मूंछ का रहस्य
राजकुमार राव की प्रेरणादायक यात्रा: 300 रुपये से करोड़ों तक
शेरू सिंह और चंदन विवाद के बाद दोनों के रास्ते हो गए अलग
उत्तराखंड का मौसम 18 जुलाई 2025: पिथौरागढ़, बागेश्वर में येलो अलर्ट, टिहरी से उधम सिंह नगर तक बरसेंगे मेघ