रांची, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) । मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि अब हम बिहार के विधानसभा चुनाव में जाएंगे। बिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडी गठबंधन की सरकार बनाएंगे। बिहार से भी भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। मंत्री अंसारी शुक्रवार को नई दिल्ली के ऐतिहासिक तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ओबीसी महासम्मेलन में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में झारखंड की जनता ने भाजपा के रथ को रोकने के साथ राज्य से उसका सफाया कर दिया है। अब अगला पड़ाव बिहार है।
मंत्री ने कहा कि बिहार में ओबीसी समाज की 26 प्रतिशत आबादी है। लेकिन ओबीसी समाज का अगर कोई दुश्मन है, तो वह भाजपा है। और हम उसे देश से खदेड़ कर ही दम लेंगे।
मौके पर देशभर से जुटे दिग्गज कांग्रेसी नेता पदाधिकारियों और हजारों समर्थकों के बीच मंत्री ने राहुल गांधी को ओबीसी समाज का असली रक्षक बताया। उन्होंने कहा की देश को अगर कोई सम्मान दिला सकता है, ओबीसी समाज की हक़ीक़ी रक्षा कर सकता है। तो वह हैं सिर्फ़ और सिर्फ़ राहुल गांधी।
अंसारी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और खासतौर पर राहुल गांधी को धन्यवाद देते हुए कहा वे दिल से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का आभार प्रकट करते हैं। जिन्होंने हमेशा पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और गरीबों की आवाज़ बुलंद की है।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
'इस्लामी प्रथा DAWAH के जरिए 2050 तक भारत का इस्लामीकरण' पाकिस्तान का यूपी धर्मांतरण कांड में बड़ा हाथ
राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को मिला प्रतिष्ठित संसद रत्न अवार्ड
परिवहन निरीक्षक निकला करोड़ों का मालिक: एसीबी की सर्च में हुआ चल-अचल संपत्तियों का खुलासा
जयपुर में होगा इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ़ म्यूज़िक का आगाज
लडकियों के अश्लील विडियो बनाकर ब्लैक मेल करने वाले आरोपी को भेजा जेल