Next Story
Newszop

जींद : धान खरीद कर 46.20 लाख हड़पने पर दंपति नामजद

Send Push

जींद, 30 जून (Udaipur Kiran) । शहर थाना पुलिस ने फर्म से धान खरीद कर 46 लाख 20 हजार 680 रुपये की राशि हड़पने पर आढ़त फर्म संचालक दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रविवार को अर्बन एस्टेट निवासी ईश्वर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अनाज मंडी में ट्रेडिंग कंपनी चलाता है। वहीं पर महाबीर प्रसाद व उसकी पत्नी राजबाला भी अनाज मंडी में फर्म चलाते हैं। जिसके चलते लेन-देन भी रहता है। आरोपित महाबीर प्रसाद ने छह दिसंबर 2024 को 30 लाख 69 हजार 549 रुपये की धान खरीदी थी। जिसमें से आठ लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। जबकि 22 लाख 69 हजार 49 हजार रुपये बकाया रह गए।

आरोपित राजबाला की फर्म से उसके बेटे सुमित मितल तथा प्रवीन मित्तल खरीद करते थे। राजबाला फर्म की तरफ भी 23 लाख 51 हजार 131 रुपये बकाया थे। महाबीर तथा उसके बेटों ने जल्द राशि भुगतान का आश्वासन दिया था। जब उसने राशि के लिए दबाव बनाया तो आरोपितों ने राशि देने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। ईश्वर ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने अन्य आढ़तियों से भी राशि को हड़पा हुआ है। शहर थाना पुलिस ने ईश्वर की शिकायत पर आरोपित महाबीर प्रसाद तथा उसकी पत्नी राजबाला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Loving Newspoint? Download the app now