हिसार, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । भूमि आश्रम में सावन महीने के उपलक्ष में आश्रम में
रह रहे बुजुर्गो के लिए वैदिक यज्ञ करवाया गया। मॉडल टाऊन स्थित आर्य समाज की सदस्य
व स्त्री आर्य समाज की प्रधान सुमन बत्रा ने बताया कि वैदिक यज्ञ कार्यक्रम 15 दिनों
से चल रहा था। हमने घर-घर जाकर हवन किये और इसी के साथ भूमि आश्रम में भी हवन किया
गया। हवन सूर्यदेव शास्त्री ने विधि-विधान से करवाया।
यज्ञ में यजमान भूमि आश्रम के
संचालक मुकेश जांगड़ा रहे। सूर्यदेव शास्त्री ने साेमवार काे बताया कि अगर यज्ञ पूरी विधि-विधान के साथ किया जाए तो
जितनी भी नकारात्मक ऊर्जा है, वह नष्ट होती है और सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।
इस यज्ञ से भूमि आश्रम में रह रहे सभी बाबाओं के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दे रही थी।
प्रधान सुमन बत्रा ने बताया कि भूमि आश्रम में सभी बाबाओं से मिलकर मन गदगद हो गया
और यहां आकर अलग ही अनुभूति हुई। आये हुए अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मान किया गया।
सबने मिलकर ये संकल्प लिया कि हर महीने भूमि आश्रम में संत्सग और हवन किया जाएगा। हवन
में प्रीतम सिंह, रिसाल सिंह, बलबीर ढाड़ी, कृष्ण खुराना, कंचन डुडेजा, कमलेश खुराना
व भूमि आश्रम से संचालक मुकेश जांगड़ा, रॉकी डैन, वजीर सिंह, निशा पुरी, पुनीत, डिम्पल
जग्गा, बन्नी सिंह जांगड़ा आदि उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
You may also like
राजकुमार राव की प्रेरणादायक यात्रा: 300 रुपये से करोड़ों तक
महाराष्ट्र में 'लाडली बहन योजना' के तहत पुरुषों को पैसे मिलने का क्या है मामला
बुध का नक्षत्र परिवर्तन 29 जुलाई से करेगा इन 5 राशियों को मालामाल, व्यापार, नौकरी और निवेश में मिलेगा बड़ा फायदा
ये देसी नुस्खा शरीरˈ को बना देगा लोहे जैसा मजबूत, अपनाओ और महसूस करो जवानी जैसा जोश
20 साल बाद सपनेˈ में आए पिता, कहा- मेरी कब्र सही करवा दो… बेटे ने खुदवाई तो देख हैरत में पड़े लोग