पटना, 24 जून (Udaipur Kiran) । बिहार की राजधानी पटना के ताज होटल में आज होने वाले ऊर्जा क्षेत्रीय सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसमें पूर्वी भारत के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के ऊर्जा मंत्री हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल करेंगे।
सम्मेलन में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और केंद्रशासित प्रदेश अंडमान-निकोबार के ऊर्जा मंत्री शामिल होंगे। बिहार का प्रतिनिधित्व ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे। पहले यह सम्मेलन 17 जून को होना था। प्रशासनिक कारणों से इसे 24 जून के लिए पुनर्निर्धारित किया गया। ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह का कहना है कि इस सम्मेलन में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े कई अहम और रणनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श होगा।
—————
(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी
You may also like
उत्तर प्रदेश : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का किया शुभारंभ
अदाणी एंटरप्राइजेज का 1,000 करोड़ रुपए का एनसीडी इश्यू खुलते ही 3 घंटों में पूरा सब्सक्राइब हुआ
लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित, जोफ्रा आर्चर की वापसी
रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, ट्रंप ने पुतिन की आलोचना की
दिव्यांग बच्चे कभी अपने आप को नहीं समझें असहाय : राजेश