कानपुर, 01 जुलाई (Udaipur Kiran) । आचार्य विद्यासागर महाराज का सम्पूर्ण जीवन संयम का जीवन रहा है। स्वयं आचार्य का परिपालन करते हुए जो राष्ट्रीय, सामजिक, धार्मिक तथा आध्यात्मिक योगदान दिया है। उसके लिए सम्पूर्ण समाज चिरकाल तक उनके आदर्श पथ का अनुसरण कर अपने जीवन को सार्थक बनाए रखेंगे। उनका संयममय जीवन हम सभी को प्रेरणा पथ पर आरूढ करे। यह बातें मंगलवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज़ में संचालित आचार्य विद्यासागर सुधासागर जैन शोध पीठ में परमपूज्य आचार्य विद्यासागर महाराज का 58वां दीक्षा दिवस मनातें हुए प्रो. अशोक कुमार जैन ने कही।
सारस्वत अतिथि सुमित कुमार जैन शास्त्री ने कहा कि आचार्य विद्यासागर के विचार देश और समाज की धरोहर हैं। उनके विचारों पर शोध कार्य होने चाहिए जिससे देश और समाज को एक नई दिशा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज़ के निदेशक डॉ. सर्वेश मणि त्रिपाठी, डॉ. अंकित त्रिवेदी, डॉ. प्रभात गौरव मिश्र एवं समस्त विभागीय अध्यापक एवं अध्यापिका उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंगलाचरण रुबी जैन, लखनऊ ने किया। अतिथियों का स्वागत वक्तव्य अंशु जैन ने दिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अशोक कुमार जैन, आचार्य विद्यासागर सुधासागर जैन शोध पीठ के निदेशक ने की। इस अवसर पर अतिथि के रूप में सी.ए. अरविंद कुमार जैन तथा अन्य न्यासी गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. कोमल चन्द्र जैन एवं आभार व्यक्त जितेन्द्र कुमार यादव ने किया।
कार्यक्रम में ब्रमचारिणी समता दीदी, शिखा जैन, अभिलाषा जैन, रजनी जैन, अंजलि जैन, अलका जैन आदि विद्यार्थियों ने आचार्य के दीक्षा दिवस पर उनके द्वारा किए गए अवदानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा उनके आदर्श व्यक्तित्व के प्रति आदर भाव व्यक्त किया।
(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद
You may also like
Stocks to Buy: आज Blue Dart और Raymond समेत इन शेयरों से होगी कमाई, तेजी के संकेत
लेख: संविधान की प्रस्तावना में सेकुलर-सोशलिस्ट शब्द जोड़े जाने पर फिर खड़ा हुआ विवाद
बड़ी खुशखबरी: आज रात 12 बजे हो चुका हैं शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन इन 4 राशियों पर होगी जमकर धन बर्षा
1 चम्मच शक्कर खाने से होते हैं 7 गजब के फायदे, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Aaj Ka Panchang: आषाढ़ शुक्ल सप्तमी पर बन रहे हैं शुभ योग, वायरल वीडियो में जानिए दिनभर के पूजा-पाठ और कार्यों के लिए उत्तम मुहूर्त