भाेपाल, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने भुजरिया पर्व की प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्हाेंने सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा स्नेह एवं समरसता के पर्व भुजरिया (कजरिया) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारी लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर, यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करे, यही प्रार्थना है।
बता दें कि रक्षाबंधन के अगले दिन भाद्रपद महीने की प्रतिपदा को भुजरिया पर्व मनाया जाता है। इसे कजलिया पर्व भी कहते हैं। इस साल आज यानी कि 10 अगस्त को भुजरिया पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन लोग एक-दूसरे से मिलकर गेहूं की भुजरिया देते हैं और उन्हें भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। यह पर्व अच्छी बारिश होने, फसल होने, जीवन में खूब सुख-समृद्धि आने की कामना के साथ मनाया जाता है। यह पर्व बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
You may also like
एक युवक पुलिस की नौकरी के लिए इंटरव्यूˈ देने गया पुलिस अफसर ने उससे पूछा कि अगर सेब का दाम 150 रुपये किलो हैं तो 100 ग्राम सेब कितने के आएंगे
बुरी से बुरी नज़र से बचाएगा फिटकरी औरˈ रुई का उपाय ऐसे करें इसक उपयोग
यहाँ पुलिस में भर्ती होने के लिए लड़कियोंˈ को देना पड़ता है अपनी वर्जीनिटी का सबूत
दही के साथ इन 3 चीजों का सेवन करें और Vitamin B12 की कमी को दूर करें
हरियाणा के दंपती को शादी के 19 साल बाद संतान सुख की प्राप्ति, बेटी का जन्म हुआ तो 21 गांवों को दी पार्टी